Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor की बेटी राहा से महेश भट्ट ने बेटी Pooja की तुलना, जन्मदिन पर लिखा स्पेशल मैसेज

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 09:13 PM (IST)

    Pooja Bhatt And Mahesh Bhatt फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री पूजा भट्ट 52 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस काफी समय से पर्दे से दूर रही। बीते साल बिग बॉस ओटी ...और पढ़ें

    पूजा भट्ट और महेश भट्ट (Photo Instagram)
    पूजा भट्ट और महेश भट्ट (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pooja Bhatt And Mahesh Bhatt: भारतीय फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने 25 फरवरी को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिली।

    फिल्मी सितारों से लेकर फैंस समेत हर किसी ने उन्हें खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। इसी बीच अब पूजा भट्ट के पिता और डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में विश किया, जिसे पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Pooja Bhatt से मिलने के लिए बेकरार हैं Mannara Chopra, खास नोट लिख बांधे तारीफों के पुल

    महेश भट्ट ने पूजा के लिए लिखा खास पोस्ट

    बर्थडे गर्ल पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही है और साथ ही वह लंबा जन्मदिन नोट भी साझा किया जो उनके पिता ने उनके लिए लिखा,  पूजा, मैं गनात्रा मैटरनिटी हॉस्पिटल के मंद रोशनी वाले गलियारों से धीरे-धीरे चल रहा हूं। सूरज की रोशनी एक असली चमक दे रही है। जैसे ही मैं कांच के दरवाजे के पास पहुंचता हूं, मेरी नजर आप पर टिक जाती है, जो एक पालने में है।

    उस पल में, मैं गुस्से से लाल आपके गोल-मटोल गालों को देखकर दंग रह गया।  तब से आप लड़खड़ाते हुए जीवन भर यात्रा कर रहे हैं। ऊपर उठना और अंततः उस तरह से अपना पैर जमाना जो केवल आप ही कर सकते थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pooja B (@poojab1972)

    राहा से की पूजा की तुलना

    इस पोस्ट में आगे लिखा, "आपके जीवन के प्रत्येक सीजन ने आपको उस व्यक्ति में ढाला है जो आप आज हैं, फिर भी अस्तित्व की नदी अंतहीन बहती है। मैं अक्सर खुद को आश्चर्यचकित पाता हूं आपकी शक्ल हमारी प्यारी राहा से मिलती है। दोनों मासूमियत और जीवन के लिए प्यास से भरपूर हैं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बच्चे।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pooja Bhatt Birthday: 'आप जैसा इंसान...', Falaq Naaz ने पूजा भट्ट को स्पेशल नोट लिख कर किया बर्थडे विश