'ऐसा नहीं है कि बच्चे अनाथ...' Mahhi Vij ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बच्चे गोद लेने पर किया था सवाल
अभिनेत्री माही विज और जय भानुशाली ने 14 साल बाद तलाक ले लिया है। माही ने अपने व्लॉग में तलाक के बाद फैल रही अफवाहों और 5 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबरो ...और पढ़ें
-1767955286932_m.webp)
माही विज ने दी अपनी सफाई (फोटो-यूट्यूब)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने अपने 14 साल के रिलेशन को खत्म कर तलाक ले लिया। कपल के तीन बच्चे हैं जिनमें से तारा जय और माही की अपनी बेटी है जबकि दो बच्चे उन्होंने गोद लिए हैं। काफी समय से चल रही अटकलों के बीच कपल ने 4 जनवरी को एक पोस्ट के जरिए अलग होने का फैसला किया।
माही ने अब यूट्यूब पर अपना पहला व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जय भानुशाली से अपने अलग होने के बाद चल रही अफवाह और ट्रोलिंग को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने कथित एलिमनी मनी को लेकर भी जवाब दिया।
क्या वाकई माही ने लिए 5 करोड़ रुपये?
एलिमनी रूमर्स पर बात करते हुए माही ने कहा, 'अभी मैं इंस्टाग्राम पर बहुत से लोगों को देख रही हूं। अधूरी जानकारी के आधार पर कोई भी बात मत करो। मैं ऐसी बातें पढ़ रही हूं जैसे माही ने एलिमनी के तौर पर 5 करोड़ रुपये लिए। लोग सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स के लिए पुराने वीडियो निकाल रहे हैं। यह बहुत दुखद है।'

यह भी पढ़ें- Jay-Mahhi Divorce: 14 साल बाद अलग हुए जय भानुशाली और माही विज, बोले- 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'
हमें झगड़ा नहीं पसंद - माही
माही ने अलग होने की बात पर कहा कि हां मेरा और जय का डिवोर्स हो चुका है लेकिन हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। हम लोग दोनों वैसे बने हैं कि हम दोनों काफी पीसफुल लोग हैं। हमें ज्यादा ड्रामा पसंद नहीं है। झगड़े, लड़ाई इन सबसे हम दूर रहते हैं। हमने म्यूचुअली ये तय किया कि हम अपने अलग-अलग रास्ते पर जाएंगे।
खबरें और भी
जय से तलाक के बाद बच्चों की परवरिश के बारे में पूछे जाने पर माही ने कहा, 'मैं कमेंट सेक्शन में बहुत कुछ पढ़ती हूं, जैसे आपने बच्चे क्यों गोद लिए? या आपने बच्चे को जन्म क्यों दिया?' यार, हमारा बैंक अकाउंट खाली नहीं हुआ है। हम बच्चों को देख सकते हैं और ना ही जय कहीं भाग गया है या मेरे पास कुछ नहीं है।"
बच्चों को गोद लेने पर क्या दिया जवाब
माही ने आगे उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनके बच्चे गोद लेने पर सवाल उठा रहे थे। माही ने कहा कि हमारा डिवोर्स हुआ है लेकिन हम बच्चों का मिलकर ध्यान रख रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि बच्चे बिल्कुल अनाथ हो गए या सड़क पर आ गए हैं।