यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahira Khan Wedding: दुल्हन के लिबास में माहिरा खान ने लूटी महफिल, सामने आया Raees एक्ट्रेस का वेडिंग वीडियो
Mahira Khan Wedding Video पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शाह रुख खान की फिल्म रईस में न ...और पढ़ें

HighLights
- माहिरा ने शेयर किया शादी का शानदार वीडियो
- सलीम करीम के साथ माहिरा ने रचाई दूसरी शादी
- शाह रुख खान रईस में नजर आई थीं माहिरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahira Khan Latest Wedding Video: साल 2017 में शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म 'रईस' फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को भला कौन भूल सकता है। मौजूदा समय में अपनी दूसरी शादी को लेकर माहिरा का नाम खूब लाइमलाइट बटोर रहा है।
लंबे समय तक बिजनेसमैन सलीम करीम को डेट करने के बाद बीते रविवार को माहिरा खान ने उनके साथ शादी रचा ली है। इस बीच माहिरा खान ने अपनी वेडिंग का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
माहिरा ने शेयर किया शादी का शानदार वीडियो
इन दिनों अपनी शादी को लेकर 'रईस' फिल्म एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ये लाजिमी भी है क्योंकि माहिरा पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। ऐसे में उनकी शादी के बारे में चर्चा लंबी होनी बनती है। इस बीच मंगलवार को माहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के लिबास में सजीं माहिरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। अपने करीबियों का हाथ थामे माहिरा जिस अंदाज में शौहर सलीम करीम की तरफ बढ़ रही हैं, वो बेहद शानदार लग रहा है। वीडियो में साफ देखा जाता है कि माहिरा के पति सलीम अपनी दुल्हनिया को देख इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं लाइट स्काई ब्लू कलर के लहंगा-चोली में माहिरा बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में माहिरा ने लिखा है- ''मेरा शहजादा, सलीम।'' पाकिस्तानी एक्ट्रेस के इस वेडिंग वीडियो को देख फैंस उन्हें शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं।
खबरें और भी
माहिरा की दूसरी शादी
सलीम करीम के साथ माहिरा खान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2007 में माहिरा ने पाकिस्तान कलाकार और निर्माता अली असकारी के साथ शादी रचाई थी।
हालांकि 8 साल बाद 2015 में माहिरा और अली की राहें हमेशा के लिए जुदा हो गईं। ऐसे में अब सलीम करीम के साथ दूसरी शादी कर माहिरा ने अपने जीवन की नई पारी का आगाज किया है।
ये भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर-3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतने मिनट का होगा शाह रुख खान का कैमियो?