Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Main Deendayal Hun: अन्नू कपूर बनेंगे भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बायोपिक में निभाएंगे अहम भूमिका

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 08:22 PM (IST)

    Deendayal Upadhyaya Biopic फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर जल्द पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर बन रही फिल्म मैं दीनदयाल हूं में नजर आएंगे। इस फिल्म को ले ...और पढ़ें

    Deendayal Upadhyaya Biopic: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर फिल्म बन रही है।
    Deendayal Upadhyaya Biopic: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर फिल्म बन रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deendayal Upadhyaya Biopic: अन्नू कपूर की आगामी फिल्म 'मैं दीनदयाल हूं' का मुहूर्त मुंबई में किया गया। इस फिल्म में अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'मैं दीनदयाल हूं' रखा गया है। इस बारे में उन्होंने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत भी की है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि यह फिल्म 1947 के बाद 2014 तक की कहानी बताएगी। 

    दीनदयाल उपाध्याय जी की मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है

    फिल्म में एक मिस्ट्री दिखाने का प्रयास किया गया है कि कैसे दीनदयाल उपाध्याय जी की मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है। दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय जंक्शन के पास मृत पाए गए थे। उनकी मौत कैसे हुई इस बात का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि उनके साथ कोई हादसा हुआ था।  वहीं, कई लोगों का मानना है कि उन्हें मारकर वहां फेंका गया था। इसी मर्डर मिस्ट्री को फिल्म में एड्रेस किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani सिद्धार्थ मल्होत्रा के सामने मंडप में 'रांझा' पर लेना चाहती थी एंट्री, गाने में किया गया बदलाव

    अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय से काफी प्रेरित नजर आए

    अन्नू कपूर इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका से काफी प्रेरित भी नजर आए। उन्होंने बताया कि वह एक दार्शनिक व्यक्ति थे, जिन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को नया आयाम देने का प्रयास किया और वे अपने इस लक्ष्य में इस सरकार के कारण सफल भी हुए हैं। अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि वह किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते लेकिन 2014 के पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत में अंतर बहुत ज्यादा है जो कि साफ नजर भी आता है। अन्नू कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday ने बिकिनी में फोटो शेयर कर इंटरनेट पर लगाई आग, फैंस ने कहा- देखने वाले तुझे ताजमहल कहते हैं

    अन्नू कपूर को कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था

    उन्होंने इस अवसर पर उनके साथ हुए हादसों पर भी बात की। दरअसल कुछ दिनों पहले अन्नू कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सीने में शिकायत की दर्द की थी। हालांकि, अब उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह काम पर वापस लौट आए हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Owlet Films (@owlet.films)