Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसा है Malaika Arora का हाल? एक्ट्रेस ने कहा - 'मुझे कोई पछतावा नहीं'

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 10:21 AM (IST)

    बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता ने सितंबर के महीने में सुसाइड कर लिया था। वहीं मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने पहली बार ब्रेकअप पर की बात
    मलाइका अरोड़ा ने पहली बार ब्रेकअप पर की बात

    HighLights

    1. मलाइका अरोड़ा के पिता का हो गया था निधन
    2. एक्ट्रेस ने पहली बार ब्रेकअप पर की बात
    3. मलाइका को नहीं है इसका पछतावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा की लाइफ पिछले दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजरी। कथित तौर पर उन्होंने इस साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर से ब्रेकअप कर लिया और फिर पिछले महीने उन्होंने अपने पिता अनिल मेहता को खो दिया। एक्ट्रेस भले ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में ना रहती हों लेकिन अपनी फैशन च्वाइसेस को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

    इसके अलावा मलाइका की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। अब हाल ही में ग्लोबलस्पा मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी लाइफ बिना किसी पछतावे के साथ जीना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में जो भी च्वाइसेस लीं उसने मेरी लाइफ को शेप करने में मदद की है।

    परिवार का हमेशा से रहा है समर्थन

    बॉलीवुड डीवा ने कहा, “ताकत खोजने के लिए आपको अपने अंदर गहराई तक उतरना होगा। जबकि मेरा परिवार, दोस्त और काम मेरे लिए बड़ा सपोर्ट हैं। मेरे आस-पास के लोग भी मुझे जमीन से जुड़े रहने और मजबूत रहने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके समर्थन का सब कुछ एक साथ रखने की मेरी क्षमता पर बहुत प्रभाव पड़ा है।"

    यह भी पढ़ें: Singham Again के विलेन Arjun Kapoor ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या Malaika Arora की तरफ है इशारा?

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जीती हूं और न ही इस तरह जीना पसंद करती हूं। जो भी चीजे हुई हैं और होंगी, वो मुझे किसी न किसी तरह आगे हेल्प करेंगी, मैं ऐसा मानती हूं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by GlobalSpa Magazine (@globalspa.mag)

    अर्जुन से ब्रेकअप पर मलाइका ने क्या कहा

    वहीं ब्रेकअप की बात पर बोलते हुए मलाइका ने कहा कि मैंने अपनी लाइफ के लिए जो फैसला लिया है वो बिल्कुल सही है। इस फैसले ने मेरी लाइफ को पर्सनली और प्रोफेशनली आगे बढ़ाया है। मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। हम जैसा चाहते थे चीजें वैसे ही खत्म हुईं।

    बता दें कि मलाइका का इसी साल अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ था। फैंस को इसके बारे में तब पता चला जब अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस नजर नहीं आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी उन्हें विश नहीं किया। हालांकि दोनों में से किसी भी एक्टर ने अब तक अपने ब्रेकअप को कंफर्म नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने अपने जन्मदिन से पहले की दुआ, लिखा - 'अक्टूबर तुम्हारे लिए अच्छा होगा'