यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकअप की खबरों के बीच टेनिस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में शामिल हुए अर्जुन-मलाइका, यूं दिए पोज
Bollywood Celebs In Tennis Premier League Season 5 रविवार को मुंबई में टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5 का ऑक्शन इवेंट हुआ। इस इवेंट में स्पोर्ट्स से लेकर बॉ ...और पढ़ें

HighLights
- टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5 में लगा बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
- अर्जुन-मलाइका ने लूटी लाइमलाइट
- कैमरा के सामने दिए साथ में पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Celebs In Tennis Premier League Season 5: मुंबई में हाल ही में, 'टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5' का ऑक्शन इवेंट हुआ है। इस इवेंट में बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आए हैं। इवेंट में रकुल प्रीत सिंह, तापसी पन्नू, सोनू सूद, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को देखा गया। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखने को मिल रहे हैं।
साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन
हालांकि, इस इवेंट में भी सारी लाइमलाइट बी-टाउन के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने लूट ली। कुछ समय पहले ही दोनों के ब्रेअकप की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन उसके बाद दोनों फिर से साथ में कई बार डिनर डेट पर दिखाई दिए और उन खबरों को खारिज कर दिया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor Post: अर्जुन कपूर के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के इस करीबी की हुई मौत
बी-टाउन की गालियों में जितना यह कपल चर्चा में रहता है शायद ही उतना कोई और होगा। अब दोनों को एक बार फिर रविवार की शाम 'टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5' के ऑक्शन में साथ देखा गया। दोनों ने साथ मिलकर कैमरा के सामने पोज भी दिए।
इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए। एक तरफ मलाइका अरोड़ा जहां इस इवेंट में ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम की जीन्स पहने नजर आई। वहीं, दूसरी तरफ अर्जुन भी बियर्ड लुक में ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स के साथ सनग्लासेस लगाए हुए दिखाई दिए।
खबरें और भी
View this post on Instagram
ये सितारे भी आए नजर
मलाइका और अर्जुन के अलावा इस इवेंट में रकुल प्रीत भी दिखाई दीं। रकुल प्रीत ब्लू टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में इवेंट में पहुंची। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ऑरेंज टी-शर्ट पहने इवेंट में नजर आईं। बॉलीवुड के साथ-साथ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस इवेंट में शिकरत की। हाल ही में, सानिया को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में देखा गया था। इन सबके साथ-साथ एक्टर सोनू सूद ब्लैक ऑरेंज टी-शर्ट पहने नजर आए और एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी स्पोर्टी लुक में दिखाई दीं।