Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तलाक, अफेयर और सलमान से दुश्मनी... किसी फिल्म से कम नहीं 52 साल की Malaika Arora की कहानी

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 06:00 PM (IST)

    Malaika Arora Birthday: छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा आज बतौर जज काम कर रही हैं। काम के अलावा वह अपने आइटम नंबर और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइ ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा की लाइफ रही एक रोलर कोस्टर राइड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मलाइका अरोड़ा की लाइफ रही एक रोलर कोस्टर राइड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 52 साल की हुईं छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा

    2. मलाइका अरोड़ा का पति अरबाज खान से हुआ था तलाक

    3. अर्जुन कपूर से भी अलग हो गई हैं मलाइका अरोड़ा 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एजिंग लाइक अ फाइन वाइन' मुहावर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पर एक दम फिट बैठता है। 52 साल की उम्र में वह यंग हीरोइनों पर भारी पड़ती हैं। उन्होंने खुद को इतना फिट रखा है कि कोई भी उन्हें देख यह नहीं सकता है कि वह अपने 50s के एरा में हैं। 

    23 अक्टूबर 1973 को जन्मी मलाइका अरोड़ा की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। मलाइका अरोड़ा ने अपना करियर बतौर VJ शुरू किया था। उन्होंने सायरस ब्रोचा के साथ लव लाइन एंड स्टाइल चेक को होस्ट किया है। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलर दिल से मूवी के आइटम नंबर छैया छैया से रातोंरात पॉपुलैरिटी मिली।

    आइटम सॉन्ग से मलाइका का चला जादू

    इसके बाद मलाइका अरोड़ा सलमान खान स्टारर सुपरहिट मूवी दबंग में मुन्नी बदनाम हुई गाने से दर्शकों का दिल चुराया। इसी फिल्म से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी अपना करियर शुरू किया। आइटम सॉन्ग के अलावा वह अभिनय में भी अपना जादू चला चुकी हैं।

    malaikaaroraofficial_1743592767_3601839653641502695_1277111693

    Photo Credit - X

    मलाइका अरोड़ा का अरबाज संग तलाक

    मलाइका अरोड़ा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में नहीं रही, उतनी पर्सनल लाइफ रही। उन्होंने साल 1998 में सलमान के भाई अरबाज खान से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा अरहान है। मगर 2017 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके ठीक एक साल बाद ही मलाइका ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपनी डेटिंग को कन्फर्म कर दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora और अर्जुन कपूर का फिर हुआ पैचअप? ब्रेकअप के 1 साल बाद 'मुन्नी' ने लुटाया प्यार

    सलमान खान से मलाइका अरोड़ा की दुश्मनी

    मलाइका अरोड़ा और सलमान खान के बीच नाराजगी की चर्चा भी खूब हुई। फिल्मी गलियारों में चले कयास की मानें तो दोनों  के बीच दुश्मनी या नाराजगी का कारण मलाइका का अर्जुन कपूर को डेट करना था जो पहले सलमान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके थे। जब मलाइका अरबाज से अलग हुईं तो उन्होंने तुरंत अर्जुन संग अपनी डेटिंग को कन्फर्म कर दिया था। दूसरा ये माना जाता है कि सलमान खान दबंग के मुन्नी बदनाम हुई गाने में मलाइका के रिवीलिंग आउटफिट पहनने से नाराज थे।

    stylebykarishmaa_1744905051_3612847881806942407_201535586

    फिलहाल, मलाइका अरोड़ा अब अर्जुन कपूर से अलग हो गई हैं। पिछले साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। भले ही दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त हैं। आज मलाइका का जन्मदिन है और अभिनेता ने उन्हें विश भी किया है।

    यह भी पढ़ें- 'परिवार जो बढ़ता रहता...'Salman Khan ने फैमिली फोटो में मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह को दी जगह