Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा हुईं घायल, वीडियो में चोट के निशान छुपाती नजर आईं एक्ट्रेस?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 05:48 PM (IST)

    Malaika Arora Injured मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो आए दिन किसी न किसी न वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्स ...और पढ़ें

    क्या मलाइका अरोड़ा के लगी चोट (Photo Credit-Instagram)
    क्या मलाइका अरोड़ा के लगी चोट (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. क्या मलाइका अरोड़ा के पैर में लगी चोट
    2. एक्ट्रेस ने पैपराजी से छुपाए चोट के निशान
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मलाइका का ये वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora Latest Video: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि मलाइका अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा का विषय बनती रहती हैं। लेकिन मौजूदा समय में किसी और वजह के एक्ट्रेस सुर्खियां बटोर रही हैं।

    सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका के पैर पर चोट के निशान देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा के फैंस की टेंशन बढ़ने वाली है।

    मलाइका अरोड़ा के पैर में लगी चोट

    मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनता है। मौजूदा समय में मलाइका के लेटेस्ट वीडियो ने हर तरफ सनसनी मचा दी है। दरअसल वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इस वीडियो में मलाइका को मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सैलून के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं, इस बीच मलाइका अरोड़ा के दाहिनी पैर की थाई पर काला सा निशान साफ नजर रहा है, जो यकीनन तौर पर किसी की चोट का निशान है। इतना ही नहीं मलाइका इस निशान को पैपराजी से छुपाती हुईं नजर आ रही हैं।

    मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों की टेंशन बढ़ जाएगी। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है कि मलाइका अरोड़ा के पैर पर नजर आने वाला ये काला निशान चोट की वजह से बना है या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है।

    खबरें और भी

    इस शो की जज बनीं मलाइका

    फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा ने ज्यादातर टीवी रियलिटी शो में बतौर जज काम किया है। आने वाले समय में मलाइका सोनी टीवी के मशहूर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन में जज के रूप में नजर आने वाली हैं। ये लाजिमी भी है क्योंकि मलाइका असल जिंदगी में कमाल की डांसर भी हैं।

    ये भी पढ़ें- Malaika And Arjun Dance: गर्लफ्रेंड मलाइका संग अर्जुन कपूर ने किया ‘होंठ रसीले’ गाने पर डांस, वायरल हुआ वीडियो