यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora ने रिलेशनशिप स्टेटस पर सुना दिया फैसला! क्रिप्टिक पोस्ट देख घुम जाएगा दिमाग
Malaika Arora relationship status मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने ही रहते हैं। दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट क ...और पढ़ें

HighLights
- क्या है मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप स्टेटस?
- अर्जुन से ब्रेकअप के बाद 3 ऑप्शन के साथ किया ऐलान
- सिंगल-रिलेशनशिप के अलावा इस बात पर भरी हामी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora relationship status: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट से अक्सर ही फैंस का अटेंशन चुरा लेती हैं। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस अक्सर ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट जानने के इंतजार में रहते हैं। इसी कड़ी में अब मलाइका ने अपने रिश्ते का हाल बयां कर दिया है।
क्या है मलाइका का रिलेशनशिप स्टेटस?
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो अपने अकाउंट के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस तक पहुंचाती हैं। अर्जुन कपूर के ब्रेकअप ऐलान करने के बाद हर कोई सोच रहा था कि एक्ट्रेस कब अपने रिश्ते का सच शेयर करेंगी।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
हाल ही में उन्हें किसी अनजान शख्स के साथ स्पॉट भी किया गया था। अब उन्होंने सबके सवालों का जवाब एक साथ अपने लेटेस्ट पोस्ट में दे दिया है। इस पोस्ट में मलाइका ने बताया है कि फिलहाल वह सिंगल हैं या फिर मिंगल?
3 ऑप्शन में से किस पर किया एक्ट्रेस ने क्लिक?
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘मेरा रिलेशनशिप स्टेटस इस वक्त…’ इसके बाद 3 ऑप्शन दिए गए हैं, 1. रिलेशनशिप में, 2. सिंगल और 3. हे हे हे… मलाइका ने तीसरे ऑप्शन पर टिक करते हुए मजाकिया अंदाज में हर किसी को कंफ्यूज कर दिया। पोस्ट के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अब अर्जुन कपूर के साथ तो रिलेशनशिप में नहीं हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- 'आप अभिषेक नहीं हो...', Abhishek Bachchan की फिल्म देख पिता अमिताभ बच्चन बने ढाल, लिख दिया लंबा चौड़ा पोस्ट
2019 में किया था रिलेशनशिप कंफर्म
मलाइका ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक हो गया था। तलाक के कुछ साल बाद उनकी लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा। साल 2019 में लव बर्ड्स ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था।
.jpeg)
Photo Credit- Instagram
एक्स कपल की गिनती इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में होने लगी थी। यहां तक की फैंस दोनों की शादी के इंतजार में थे पर ऐसा हुआ नहीं। पिछले दिनों जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन के वक्त अर्जुन को घर पर देखा गया था जो एक दोस्त की तरह उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे।