विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉम-डैड, एक्स हस्बैंड अरबाज़ ख़ान और पूरी फैमिली संग घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा ख़ान, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 19 Jun 2018 10:48 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 07:50 AM (IST)

हालांकि, एक अभिनेत्री के रूप में वो बहुत सफल नहीं हो पायीं लेकिन, तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद वो सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

मॉम-डैड, एक्स हस्बैंड अरबाज़ ख़ान और पूरी फैमिली संग घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा ख़ान, देखें तस्वीरें
मॉम-डैड, एक्स हस्बैंड अरबाज़ ख़ान और पूरी फैमिली संग घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा ख़ान, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ख़ान का अपना स्टाइल है। मलाइका अपने फिटनेस और पार्टियों की वजह से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, मलाइका बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें, उनका टशन, उनका स्टाइल, उनका लुक काफी पसंद किया जाता है। बहरहाल, सोमवार देर शाम मलाइका अरोड़ा ख़ान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के एक मार्केट में स्पॉट की गईं, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

इस शाम की ख़ास बात यह रही कि मलाइका के साथ उनकी पूरी फैमिली तो थी ही पूर्व पति अरबाज़ ख़ान भी नज़र आये। गौरतलब है कि 44 वर्षीय मलाइका ने साल 1998 में सलमान ख़ान के भाई अरबाज़ ख़ान से शादी की थी। शादी के 19 साल के बाद यह जोड़ी 2017 में डिवोर्स ले चुकी है। लेकिन, उसके बाद भी कई मौकों पर मलाइका-अरबाज़ दोनों साथ नज़र आते रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है- अरहान ख़ान, जो अभी 16 साल का है। इस तस्वीर में आप अरबाज़ के ठीक बगल में येलो ड्रेस में उनके बेटे अरहान को देख सकते हैं!

यह भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज़ में दिल जीत रही हैं अभिनेत्री यामी गौतम, देखें उनकी ये लेटेस्ट और अमेजिंग तस्वीरें

बता दें कि अरबाज़ मलाइका के परिवार के भी बेहद करीबी रहे हैं और डिवोर्स के बाद भी वो उनके परिवार के लिए फेवरेट्स माने जाते हैं। अभी हाल ही में ईद के बाद फादर्स डे का मौका भी गुजरा है तो ऐसे में मलाइका ने परिवार के साथ वक्त गुज़ारना सही समझा और वो इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। इस व्हाईट ड्रेस में एक बार फिर मलाइका अपने चिर परिचित अंदाज़ में देखी जा सकती हैं! 

इस मौके पर मलाइका के संग उनका पूरा परिवार बेहद खुश आया। इस तस्वीर में आप मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा, उनकी मॉम जॉइस पालीकार्प, उनकी बहन अमृता अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के पति शकील लडक और अमृता के दोनों बेटे रयान और अज़ान और मलाइका के बेटे अरहान को देख सकते हैं! 

जैसा कि आप जानते हैं मलाइका अरोड़ा ख़ान अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के भी काफी क्लोज़ हैं और ये दोनों बहनें बॉलीवुड की हर पार्टियों की रौनक मानी जाती हैं। बता दें कि मलाइका और अमृता इन दोनों बहनों की करीना कपूर ख़ान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, सोहैल ख़ान की वाइफ सीमा कपूर इन सबके साथ बेहद अच्छी दोस्ती है और ये सभी बॉलीवुड की ‘गर्ल्स गैंग’ के नाम से जानी जाती हैं!

साथ ही मलाइका अपनी मॉम की भी बेहद करीबी हैं और इस एक तस्वीर में आप मलाइका और उनकी मॉम की बॉन्डिंग भी साफ़ देख सकते हैं। मलाइका अक्सर अपने डैड और मॉम के साथ वक्त गुजारती रहती हैं और कई बार उनके साथ छुट्टियों पर भी जाती रही हैं!

यह भी पढ़ें: दोनों बेटियों संग बेहद हैप्पी मूड में नज़र आये बोनी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा के बारे में आप जानते हैं कि साल 1998 में आई फ़िल्म ‘दिल से’ के एक गीत  ‘छैयां..छैयां’ पर डांस करके रातों-रात वो लोकप्रिय हो गयी थीं। उसके बाद उन्होंने कई डांस नंबर किये। हालांकि, एक अभिनेत्री के रूप में वो बहुत सफल नहीं हो पायीं लेकिन, तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद वो सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी एक ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग हैं जहां वे अपनी खूब सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।