Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora ने लेटेस्ट आउटिंग की तस्वीरें की शेयर, नेपाली थाली का स्वाद चखती आई नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 07:55 PM (IST)

    Malaika Arora Nepal Photos मलाइका अरोड़ा नेपाल पहुंची है। उन्होंने नेपाल विजिट की कई फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें नेपाल के लोगों को नमस्ते करते हुए भ ...और पढ़ें

    Malaika Arora Nepal Photos: मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Malaika Arora Nepal Photos: मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Nepal Photos: फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों नेपाल में वेकेशन मना रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें नेपाली थाली एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें नेपाल आकर काफी अच्छा लग रहा है। 

    मलाइका अरोड़ा ने हॉलीडे की तस्वीरें शेयर की है

    मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉलीडे की तस्वीरें शेयर की है। वह गुरुवार को नेपाल पहुंची थी। उन्हें नेपाल में अपने वेकेशन को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि वह ट्रिप पर अकेली थी। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने फेमस नेपाली थाली की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने नेपाल के लोगों का स्वागत नमस्ते करके किया। लोग मलाइका की पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: James Cameron अवतार 2 को अभी ऑनलाइन रिलीज करने के मूड में नहीं, कही ये बात

    मलाइका अरोड़ा ने टीशर्ट, जैकेट और डेनिम पहन रखी है

    मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरों में व्हाइट कलर की टीशर्ट, ओवरसाइज जैकेट और डेनिम पहन रखी है। वहीं उन्होंने पिंक स्टोल ले रखा है। फोटो में वह नेपाल के लोगों को नमस्ते करती हुई नजर आ रही हैं। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही है। तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'हेलो नेपाल, मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई।' कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा का नेपाल पहुंचने पर स्वागत किया है। एक फैन ने पूछा है, 'अर्जुन को लेकर नहीं गए क्या?'

    यह भी पढ़ें: 'पतली कमरिया' पर Sunny Leone ने लचकाई कमर, ट्रोल्स ने कहा- अब यही देखना रह गया था

    मलाइका अरोड़ा हाल ही में मूविंग इन विथ मलाइका शो में नजर आई थी

    मलाइका अरोड़ा हाल ही में मूविंग इन विथ मलाइका शो में नजर आई थी। इसमें उनकी लाइफ को दिखाया गया था। शो में करण जौहर, नोरा फतेही, अमृता सिंह और फराह खान जैसे लोग आए थे। यह शो डिजनी + हॉट स्टार पर रिलीज हुआ था। इसके माध्यम से मलाइका का ओटीटी डेब्यू भी हुआ था। इस बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों जल्द शादी करने वाले है।

    खबरें और भी