Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora ने अर्जुन कपूर को बताया सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:29 PM (IST)

    Malaika Arora On Arjun Kapoor मलाइका अरोड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा व्यापार करती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की स ...और पढ़ें

    Malaika Arora On Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।
    Malaika Arora On Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora On Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि मलाइका अरोड़ा ने एक्स हसबैंड अरबाज खान से तलाक ले लिया है। दोनों 17 वर्ष तक साथ रहने के बाद अलग हुए हैं। अब एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की जमकर सराहना की है।

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को एक अच्छा दोस्त भी बताया हैं

    मलाइका अरोड़ा ने कहा कि अर्जुन कपूर उनके बॉयफ्रेंड ही नहीं एक अच्छे दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा, 'अपने दोस्त से प्यार करना बहुत अच्छी बात है।' उन्होंने आगे कहा, 'अर्जुन मुझे समझते हैं। हम एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं।' मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा कि अर्जुन कपूर से वह किसी भी विषय में कभी भी बात कर सकती हैं। उनके साथ रिश्ते में यह होने की सबसे अच्छी खूबसूरती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora On Arbaaz Khan After Divorce: मलाइका अरोड़ा का दावा, अरबाज खान के साथ तलाक के बाद सुधरे रिश्ते

    मलाइका अरोड़ा ने कहा कि अर्जुन कपूर मुझे समझते है

    मलाइका आगे कहती है, 'जब आप किसी भी रिश्ते में होते हैं तो आप अपने प्रति ईमानदार रहें। यह मेरे लिए सबसे अच्छी बात होती है और अर्जुन मुझे ऐसा करने में सहायता करते हैं।' अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी करने वाले है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    यह भी पढ़ें: Chitrangda Singh Photos: चित्रांगदा सिंह का कातिलाना फोटोशूट देख फैंस ने कर दिया प्रपोज, कहा- घरवालों से...

    मलाइका अरोड़ा के अरबाज खान से रिश्ते में भी सुधार आया है

    गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में कहा था कि अरबाज खान से तलाक होने के बाद उनके रिश्ते में सुधार आया है। अब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की भी प्रशंसा की है। मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी कर चुकी है। वह कई कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो को भी जज कर चुकी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)