Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora ने बेटे अरहान खान के जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, लिखा- 'मां आपसे ज्यादा प्यार करती हैं'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 12:57 PM (GMT+05:30)

    Malaika Arora Son Arhaan Khan Birthday अरहान खान आज यानी 9 नवंबर को अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। मम्मी मलाइका के साथ इवेंट्स में नजर आते हैं। सो ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा का बेटा ( Photo Instagram )
    मलाइका अरोड़ा का बेटा ( Photo Instagram )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora Son Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले बेटे अरहान खान आज यानी 9 नवंबर को अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरहान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।

    वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन अक्सर मम्मी मलाइका के साथ इवेंट्स  में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अरहान के फैंस और उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच मॉम मलाइका अरोड़ा ने भी एक मजेदार पोस्ट के साथ बेटे को बर्थडे विश किया है।

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora Son: आलिया भट्ट और वरुण धवन के बाद अब मलाइका अरोड़ा के बेटे का करियर बनाएंगे करण जौहर

    मलाइका ने बेटे अरहान को किया विश

    मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अरहान (Arhaan Khan)  की बचपन से लेकर अब तक की झलक दिखाई है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, मेरा बच्चा आज 21 साल का हो गया है और तुम्हारे लिए मेरी इच्छा सरल है।

    तुम हमेशा हंसो, खिलखिलाओ, अगर जरूरी हो तो रोओ....जितनी मेहनत करते हो उतना ही खेलो और ईमानदार रहें। जिन लोगों और चीजों से आप प्यार करते हैं उनके लिए समय निकालो। अच्छी नींद लें और अच्छे सपने देखें। आपके चेहरे पर हमेशा दांतों वाली मुस्कान रहे। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे। मां आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं और मां को आप पर बहुत गर्व है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    पापा के साथ काम करेंगे अरहान

    अरबाज खान (Arhaan Khan) की बीते साल खुलासा किया था कि उनके बेटे को करण जौहर की फिल्म में असिस्ट करने का भी मौका मिला। इसके अलावा अरहान जल्द ही अपने पिता के साथ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में भी काम करने वाले हैं।

    खबरें और भी

    एक्टर ने खुलासा किया की अरहान उनकी आने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' में उनके साथ काम करने जा रहे हैं। बता दें  अरबाज की 'पटना शुक्ला' में सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक नजर आएंगी। एक्टर ने बताया कि अरहान उन्हें फिल्म के लास्ट स्टेज पर जॉइन करेंगे।

    अमेरिका में कर रहे हैं फिल्म मेकिंग की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें- बेटे अरहान के साथ तस्वीरें शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कहा- 'शर्म आनी चाहिए तुझे'

    बता दें अरहान खान इस वक्त अमेरिका में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे हैं। वह सेकंड ईयर में है।  आपको बता दें कि मलाइका का जब अरबाज से तलाक हुआ था तो बेटे अरहान की कस्टडी एक्ट्रेस को मिली थी। तब से अरहान मलाइका के साथ ही मुंबई में रहते हैं।