Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Yo Yo Honey Singh के नए गाने में Chillgum में मलाइका के बोल्ड मूव्स ने मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 03:16 PM (IST)

    Yo Yo Honey Sigh Song: रैपर-सिंगर हनी सिंह का नया गाना चिलगम हाल ही में रिलीज किया गया। जिसमें 52 साल की मलाइका अरोरा ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया। हाला ...और पढ़ें

    हनी सिंह का नया गाना रिलीज

    हनी सिंह का नया गाना रिलीज

    HighLights

    1. हनी सिंह का नया गाना रिलीज

    2. चिलगम गाने में लगा भोजपुरी तड़का

    3. मलाइका अरोड़ा का दिखा बोल्ड अवतार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा ने एक बार दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस बार रैपर-सिंगर हनी के साथ के नए एल्बम 51 ग्लोरियस डेज के चिलगम गाने में उनके बोल्ड मूव्स चर्चा का विषय बन गए हैं। हनी सिंह ने अपने इस नए गाने में भोजपुरी तड़का भी लगाया गया है जिस पर मलाइका अरोड़ा ने अपने बोल्ड मूव्स दिखाए हैं।

    मलाइका के मूव्स को बताया अश्लील

    कुछ दर्शकों को यह गाना अच्छा लगा लेकिन ज्यादातर दर्शकों ने मलाइका को 52 साल की उम्र में इस तरह के मूव्स करने के लिए ट्रोल कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कोरियोग्राफी की आलोचना करते हुए इसे "अश्लील" और "जबरन" बताया और कहा कि इसमें वो बात नहीं है जो मलाइका कभी अपने आइटम नंबरों में लाती थीं।

     

    यह भी पढ़ें- रूठ गई है गर्लफ्रेंड, सुना दीजिये Mohammed Rafi का ये गाना, 64 साल बाद भी है अमर

    विवाद तब शुरू हुआ जब इस म्यूजिक वीडियो एक तस्वीर रेडिट पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में मलाइका अपनी जीभ बाहर निकाले हनी सिंह के करीब थिरकती हुई दिखाई दे रही थीं। हालांकि यह पोज मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन यह ऑनलाइन चर्चा का केंद्र बन गया। नेटिजन्स ने वीडियो पर बोल्डनेस की सीमा पार करने का आरोप लगाया।

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

    फैंस का तर्क था कि चिलगम ने 90 के दशक के हिंदी पॉप और आइटम नंबरों का असली करिश्मा फिर से बनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकाम रहीं। एक यूजर ने लिखा, "क्योंकि वह इसे ठीक से नहीं कर पातीं, इसलिए यह अश्लील लगता है। पहले तो ये कोरियोग्राफर सबसे घटिया मूव्स लेकर आते हैं, और जब अभिनेत्री उन्हें नहीं कर पातीं, तो उन्हें ऑनलाइन शर्मिंदा होना पड़ता है।"

    खबरें और भी

    Malaika doing such things at this age is ewwing me out
    byu/wdym_adi inBollyBlindsNGossip

     

    एक अन्य कमेंट में लिखा था, "सुनिधि चौहान का 'आंख' एक अच्छे आइटम सॉन्ग का उदाहरण है, जिसमें सान्या मल्होत्रा ने दमदार और ग्रेसफुल परफॉर्म किया है। यह गाना थोड़ा अजीब और जबरदस्ती का लगता है। एक यूजर ने कहा, "समस्या यह है कि यह न तो सेक्सी है और न ही आकर्षक। यह बस अश्लील है। जरा मलाइका के पहले के कामों को इसकी तुलना में देखिए।"

    मलाइका अरोड़ा लंबे समय से हिंदी सिनेमा में ग्लैमर और डांस का पर्याय रही हैं। छैंया छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने हमेशा संतुलन बनाए रखा है। यही वजह है कि फैंस को चिलगम अजीब लगा, कई लोगों को लगा कि यह उस शालीनता के साथ मेल नहीं खाती जिसके लिए वह जानी जाती हैं।

    फिलहाल मलाइका ने आलोचनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, न ही हनी सिंह ने इस विवाद पर कोई टिप्पणी की है। चिलगम का संगीत 'यो यो हनी सिंह' ने तैयार किया है और इसके लिरिक्स 'होमी दिल्लीवाला, ननकू और अर्जुन अजनबी' ने लिखे हैं। संगीत वीडियो का निर्देशन 'मिहिर गुलाटी' ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar के इस गाने को सुनकर तुरंत 'क्रश' कर देगी हां, 56 साल बाद भी Youtube पर ट्रेंडिंग