यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mallika Sherawat ने ठुकराया ईशान खट्टर की मां का रोल, ऐन मौके पर छोड़ी ये वेब सीरीज
लंबे वक्त के बाद Mallika Sherawat अदाकारी के फील्ड में जल्दी ही वापसी करती हुई दिख सकती हैं। कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि फिल्ममेकर प्रीतिश नंदी ...और पढ़ें

HighLights
- मल्लिका शेरावत ने छोड़ी ईशान खट्टर की वेब सीरीज
- मां का रोल मिलने की वजह से हुईं बाहर
- कमबैक के लिए तैयार हैं मल्लिका
एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। 21 साल पहले फिल्म ख्वाहिश से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को भला कौन नहीं जानता। इमरान हाशमी के साथ फिल्म मर्डर (Murder) में इंटीमेट सीन्स की बदौलत रातों-रात इंडस्ट्री में सनसनी मचाने वालीं मल्लिका अब कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
हाल ही में उन्होंने निर्माता प्रीतिश नंदी की वेब सीरीज द रॉयल्स को साइन किया था, जिसमें वह ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के साथ नजर आने वाली थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह इस वेब सीरीज से बाहर हो गई हैं, जिसकी वजह सीरीज में मां का रोल प्ले करना बताया जा रहा है।
मल्लिका ने छोड़ी ईशान खट्टर की वेब सीरीज
इमरान हाशमी के साथ अभी कुछ दिन पहले मल्लिका शेरावत स्पॉट हुईं। मर्डर को-स्टार को 20 साल बाद एक साथ देख हर कोई हैरान था। तब से माना जा रहा था कि मल्लिका अब बतौर एक्ट्रेस वापसी करती हुई दिख सकती हैं। ई टाइम्स की खबर के अनुसार उन्होंने प्रीतिश नंदी की वेब सीरीज द रॉयल्स से कमबैक करने का मन बनाया।

जिसमें ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। लेकिन अब उन्होंने इस सीरीज में काम करने से इनकार कर दिया है। क्योंकि 47 साल वर्षीय मल्लिका ईशान की मां का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक द रॉयल्स में उनका किरदार उतना दमदार नहीं है, जिसकी उनको चाहत है।
खबरें और भी

इसके साथ ही वहीं मां की भूमिका को निभाकर अपने लिए कैरेक्टर जॉनर सेट नहीं करना चाहती हैं। यही कारण है जो उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
प्रीतिश नंदी के साथ मल्लिका ने दी ये हिट मूवी
इससे पहले मल्लिका शेरावत साल 2006 में आई फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स में राहुल बॉस के साथ नजर आ चुकी हैं। जिसका निर्माण प्रीतिश नंदी ने किया था और उनकी ये मूवी हिट साबित हुई थी। आखिरी बार साल 2022 में मल्लिका रजत कपूर की फिल्म आरके/आरके में दिखीं थीं।