Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मर्डर' में Emraan Hashmi संग इंटीमेट सीन करने पर Mallika Sherawat ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अनकंफर्टेबल हो गई थी'

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 01:40 PM (IST)

    Mallika Sherawat ने राज शांडिल्य की फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video से कॉमेडी जॉनर में वापसी की है। फिल्म के प्रमोशन के बीच मल्लिका ने अपनी फिल्म ...और पढ़ें

    मल्लिका शेरावत ने बोल्ड सीन करने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मल्लिका शेरावत ने बोल्ड सीन करने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2004 में रिलीज हुई थी रोमांस थ्रिलर मर्डर
    2. इमरान-मल्लिका ने पहली बार किया था काम
    3. महेश भट्ट ने मर्डर का किया था निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को सिनेमा में दो दशक से ज्यादा वक्त हो रहा है। उन्होंने जीना सिर्फ मेरे लिए से फिल्मी करियर शुरू किया था, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म मर्डर (Murder) से मिली थी।

    महेश भट्ट के निर्देशन में बनी मर्डर एक रोमांस थ्रिलर ड्रामा थी, जिसमें इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत और अश्मित पटेल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में मल्लिका और इमरान के इंटीमेट सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब 20 साल बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सेट पर कैसे यह बोल्ड सीन शूट किए थे।

    इंटीमेट सीन पर बोलीं एक्ट्रेस

    मल्लिका शेरावत ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि मर्डर के सेट पर भले ही वह बहुत सेफ फील करती थीं, लेकिन इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन्स देने में वह थोड़ा अनकंफर्टेबल हो गई थीं। बकौल एक्ट्रेस-

    उनके सेट (महेश भट्ट) पर सभी लड़कियां बहुत सेफ थीं। मर्डर में बोल्ड सीन करते समय भी मुझे बहुत सेफ महसूस हुआ। बेशक यूनिट के बहुत से लोगों के होने की वजह से मैं थोड़ा अनकंफर्टेबल हो गई थी लेकिन भट्ट साहब और इमरान हाशमी दोनों ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। इमरान एक जेंटलमैन थे।

    यह भी पढ़ें-'वह मेरे बेडरूम में आना चाहता था', Mallika Sherawat को हैरेस करता था सुपरहिट मूवी का हीरो?

    सुपरहिट थी मर्डर

    मर्डर फिल्म का निर्देशन मर्डर ने किया था। फिल्म रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इसने मल्लिका को बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाई और इमरान हाशमी का भी करियर चमका। इस फिल्म में दोनों का एक किसिंग सीन भी था, जिसके बारे में एक्टर ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने मल्लिका को एक बैड किसर बताया था। इससे दोनों के बीच विवाद भी हो गया था। हालांकि, 20 साल बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

    Mallika Sherawat

    Mallika Sherawat and Emraan Hashmi- YouTube

    चंदा बनकर लौटीं मल्लिका शेरावत

    मल्लिका शेरावत एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगा रही हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज हुई विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में अभिनेत्री ने चंदा का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म में मल्लिका की सरप्राइज एंट्री हुई। फिल्म के ट्रेलर में ही मल्लिका ने अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था। इस कॉमेडी ड्रामा में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं। इससे पहले वह तमिल फिल्म पंबट्टम में नजर आई थीं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बोल्ड रोल करती हो तो मिल भी सकती हो!' रात में फोन करके Mallika Sherawat को मिलने बुलाते थे बड़े एक्टर्स