Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने शेयर की बेटी मालती की तस्वीर, क्यूट तरीके से मां की मदद करते आई नजर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 02:36 PM (IST)

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है इस पोस्ट में उनकी बेटी मालती मैरी पैकिंग में उनकी मदद करत ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट। (Photo Credit: Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट।
    2. मां की मदद करते नजर आई मालती।
    3. सूटकेस में बैठी नजर आई मालती मैरी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग स्किल से ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी खुद को साबित किया है। आज पूरी दुनिया में उनके लाखों-करोड़ों फैंस मौजूद हैं, जो उनकी एक्टिंग के कायल हैं।

    प्रियंका अक्सर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती की एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में मालती एक्ट्रेस की मदद करते नजर आ रही हैं।

    मां की मदद करते दिखी मालती

    प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती मैरी की एक क्यूट फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि "और हम फिर से चलते हैं।" फोटो में देखा जा सकता है कि मालती सूटकेस के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उस सूटकेस में स्लिंग बैग भी रखा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देख कर ऐसा लग रहा है, जैसे दोनों ने घूमने जाने के लिए पैकिंग शुरू कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक टोट बैग, कॉफी बोतल, मालती का खिलौना दिखाई दे रहा है।

    इन फिल्मों में दिखाई देंगी प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आईं थी। इस वेब शो को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। ऐसे में अब इसका सीजन 2 भी अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एक्ट्रेस एक्शन थ्रिलर 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लिए जॉन सीना के साथ भी काम कर रही हैं। इसकी कहानी एक राजनीति बैकग्राउंड पर आधारित है।

    खबरें और भी

    प्रियंका फरहान अख्तर निर्देशित आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, यह अफवाह थी कि प्रियंका ने तारीखों का हवाला देते हुए प्रोजेक्ट छोड़ दिया है, लेकिन अपडेट से पता चलता है कि वह अभी भी मल्टी-स्टारर का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी दिखाई देने वाली हैं।