विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohanlal को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'प्रतिभा के प्रतीक'

Published: Sun, 21 Sep 2025 12:34 PM (IST)

Dadasaheb Phalke Award मलयालम सुपरस्टार मोहनालाल को सिनेमा जगत में शानदार योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए विनर ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी और मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
पीएम नरेंद्र मोदी और मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने मोहनलाल को दी बधाई
  2. अभिनेता को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
  3. 350 से ज्यादा फिल्मों में सुपरस्टार ने किया अभिनय

नई दिल्ली, प्रेट्र: चार दशकों से भी ज्यादा के अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल विश्वनाथन नायर (Mohanlal) को वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा। यह देश में सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार 65 वर्षीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। 

मोहनलाल उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को बधाई देते हुए कहा कि वह उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। पीएम ने कहा, 'कई दशकों तक शानदार काम करने वाले मोहनलाल मलयालम सिनेमा और थिएटर के एक प्रमुख कलाकार हैं और केरल की संस्कृति के प्रति उनका गहरा लगाव है।

फोटो क्रेडिट- एक्स

यह भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार Mohanlal को सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया है। सभी माध्यमों में उनके सिनेमाई और नाटकीय कौशल की प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेंगी।'

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने भी दी बधाई

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी विरासत भारत की रचनात्मक भावना को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'मोहनलाल जी को बधाई। केरल की खूबसूरत धरती से लेकर दुनिया भर के दर्शकों तक - उनके काम ने हमारी संस्कृति का सम्मान किया है और हमारी आकांक्षाओं को बढ़ाया है।'

फोटो क्रेडिट- एक्स

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, 'मोहनलाल के सभी प्रशंसकों और चाहने वालों के लिए अच्छी खबर! एक सांसद के तौर पर मुझे उनके शहर का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है...केरल के गौरव, हमारे अपने लाल को बधाई!' इस तरह से तमाम हस्तियां मोहनलाल को शुभकामनाएं दे रही हैं। 

मोहनाल की फेमस मूवीज 

उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में "थानमात्रा", "दृश्यम", "वानप्रस्थम", "मुंथिरिवल्लिकल थलिर्कुम्बोल" और "पुलीमुरुगन" शामिल हैं। सहज अभिनय और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मशहूर मोहनलाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ केरल राज्य पुरस्कार और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के अलावा मोहनलाल को 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- अब जमेगा रंग! Haiwaan में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, अक्षय कुमार और सैफ अली खान पर पड़ेंगे भारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।