Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल, Mammootty और मोहनलाल की 'पैट्रियट' इस दिन होगी रिलीज

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 03:14 PM (IST)

    Patriot Movie Release Date: मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेताओं के तौर पर ममूटी और मोहनलाल को जाना जाता है। रिपब्लिक डे के खास अवसर पर इनकी अपकमिंग म ...और पढ़ें

    पैट्रियट कब होगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    पैट्रियट कब होगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ममूटी की अपकमिंग फिल्म पैट्रियट

    2. मोहनलाल संग नजर आएंगे अभिनेता

    3. इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल और ममूटी साउथ सिनेमा के वरिष्ठ सुपरस्टार में से एक हैं। दशकों से ये दोनों कलाकार मलायल सिनेमा में अपनी धाक जमाए हुए हैं और अपनी शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। आने वाले समय में ममूटी और मोहनलाल की जोड़ी फिल्म पैट्रियट में एक साथ दिखाई देगी। 

    जिसको लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर ममूटी ने पैट्रियट की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं ये मूवी कब रिलीज की जाएगी। 

    कब रिलीज होगी पैट्रियट 

    मोहनलाल और ममूटी स्टारर पैट्रियट को लेकर फैंस की एक्साइमेंट उस वक्त से हाई है, जब से इस मूवी की आधिकारिक घोषणा हुई थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है, जिसके जानकारी ममूटी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026 Winner: धर्मेंद्र से लेकर ममूटी तक, पद्म पुरस्कार में छाए सिनेमा के ये सितारे

    patriot movie mammootty (1)

    उन्होंने अपने ट्वीट में फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर भी साझा किया है और लिखा है- निडर आवाजों की भावनाओं को जागते हुए इस गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम पैट्रियट की रिलीज डेट का एलान करते हैं, जो आने वाले 23 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका काउंटडाउन अभी शुरू होता है। 

    इस तरह से ममूटी ने पैट्रियट की रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म के पोस्टर में ममूटी, मोहनलाल, फाहिद फासिल और लेडी सुपरस्टार नयनतारा सहित कई अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि नयनतारा का रोल पैट्रियट में बेहद खास होने वाला है।पैट्रियट की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ गई है। 

    18 साल बाद ममूटी और मोहनलाल की वापसी

    ममूटी और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना सिनेप्रेमियों के लिए एक स्पेशल ट्रीट समान है। आपको बता दें कि 18 साल के लंबे इंतजार के बाद ये दोनों मलयालम फिल्म अभिनेता एक दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले मोहनलाल और ममूटी साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ट्विंटी (Tweenty) में दिखाई दिए थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Patriot: मोहनलाल-ममूटी की फिल्म से Nayanthara का फर्स्ट लुक आउट, क्या है पॉलिटिकल थ्रिलर की कहानी?