यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mammootty की मां और दुलकर सलमान की दादी इस्माइल फातिमा का 93 वर्ष की आयु में निधन
Mammootty Mom Death News अभिनेता ममूटी की मां का निधन शुक्रवार को कोच्चि में हुआ है। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। ममूटी की फिल्में ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Mammootty Mom Death News: ममूटी की मां और दुलकर सलमान की दादी मां इस्माइल फातिमा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। वह लंबे समय से आयु से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थी। सोशल मीडिया पर शशि थरूर ने भी उन्हें उनके निधन पर दुख जताया है।
ममूटी की मां का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा
खबरों को अनुसार आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह शाम 4 बजे शैंपू जुम्मा मस्जिद के पास की कब्रगाह में किया जाएगा। वह अपने पीछे 5 बच्चे छोड़ गई हैं। इसमें ममूटी भी शामिल हैं। शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी देते हुए ममूटी की मां को श्रद्धांजलि भी दी है।
शशि थरूर ने लिखा है, 'मैंने ममूटी की माताजी के निधन पर दुख जताया'
शशि थरूर ने लिखा है, 'मैंने आज ममूटी से बात की और उनकी माताजी के निधन पर दुख जताया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और इस क्षति से उबरने के लिए परिवार को शक्ति दें।' इसके बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ममूटी के माताजी के निधन पर दुख प्रकट किया है। शशि थरूर ने ममूटी की माता जी की 2 तस्वीरें भी है।
ममूटी को मलयालम साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म में देखा गया था
ममूटी को हाल ही में, मलयालम साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म में देखा गया था। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। इसका निर्देशन निशान बशीर ने किया था। वहीं, फिल्म में आसिफ अली ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹75 करोड़ का व्यापार किया था। इसके अलावा उन्हें मलयालम ड्रामा में भी देखा गया था। वह जल्द फिल्म एजेंट में नजर आएंगे। इसमें वह अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
ममूटी को हाल ही में, यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है
ममूटी को हाल ही में, यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है। यह पहली बार है कि किसी मलयालम अभिनेता को यूएई का गोल्डन वीजा दिया गया है। दुलकर सलमान भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इसमें हालिया रिलीज चुप और सीता रामम भी शामिल है। सीता रामम में उनके अलावा मृणाल ठाकुर की अहम भूमिका थी। वहीं, चुप में सनी देओल भी नजर आए थे।