यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वो मेरा पति नहीं है...' Mamta Kulkarni ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी संग रिश्ते से किया इनकार
शाहरुख खान और सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन में नजर आई एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम इन दिनों चर्चा में हैं। इसका कारण है ...और पढ़ें

HighLights
- 2000 में ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था भारत
- ड्रग केस में आया था ममता का नाम
- भारत छोड़ विदेश चली गई थीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ममता कुलकर्णी लगभग 25 साल बाद अपने देश भारत वापस आई हैं। इसी के बाद से उनका नाम लगातार सुर्खियों में है। एक्ट्रेस इससे पहले केन्या में रह रही थीं। उनके इस तरह अचानक वापस आने पर कई लोग ये अंदाजा लगा रहे थे कि वह दोबारा से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
ममता ने खुद को बताया अनमैरिड
ममता ने बताया कि वो बॉलीवुड में वापसी के लिए नहीं बल्कि कुंभ में हिस्सा लेने के लिए वापस इंडिया आई हैं। अब सीएनएन-न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने विक्की गोस्वामी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने दावा किया कि विक्की उनके हसबैंड नहीं हैं और वो अभी भी अनमैरिड हैं।

यह भी पढ़ें: Karan Arjun Re-Release: मां की सुन ली पुकार, 30 साल बाद लौटे 'करण अर्जुन', सलमान ने किया री-रिलीज डेट का एलान
ममता ने कहा,“मैंने विक्की से शादी नहीं की है, वह मेरे पति नहीं है। मैं अभी भी सिंगल हूं। मैंने किसी से शादी नहीं की है। विक्की और मेरे बीच रिश्ता रहा है लेकिन मैंने उसे 4 साल पहले ब्लॉक कर दिया था।"
इंडस्ट्री के लोग विक्की से मिलने आते थे
विक्की बहुत अच्छा इंसान है। उनका दिल बहुत नेक है। इंडस्ट्री से कई सारे लोग उनसे मिलने आते थे इसलिए मैं भी उनसे मिलने गई थी। लेकिन इंडस्ट्री से उनसे मिलने आने वालों में मैं आखिरी बंदी भी थी क्योंकि मुझे जब उनकी सच्चाई पता चली तो मैंने उनसे दूरी बना ली। वह दुबई जेल में थे। मैंने उन्हें जेल से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। विक्की 2012 में जेल से बाहर आ गए। 2016 में मेरी उनसे मुलाकात हुई। उसके बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह अब मेरा अतीत हैं। मैंने उन्हें छोड़ दिया है।
खबरें और भी

विक्की के साथ क्या है ममता का नाता?
विक्की गोस्वामी को 1997 में दुबई में 10 साल की जेल हुई थी। उन पर अवैध ड्रग ट्रैफिकिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर, ममता अक्सर उनसे जेल में मिलने जाती थीं और जेल में रहने के दौरान ही दोनों ने शादी कर ली थी। ड्रग सप्लाई करने के मामले में ममता कुलकर्णी का भी नाम आया था।