Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandakini Daughter: मां मंदाकिनी से ज्यादा खूबसूरती उनकी बेटी, बॉलीवुड में जल्द कर सकती है डेब्यू?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 24 Mar 2025 05:51 PM (IST)

    80 के दशक की कुछ अभिनेत्रियों को लोग आज भी याद करते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं मंदाकिनी (Mandakini)। मंदाकिनी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में ख ...और पढ़ें

    मंदाकिनी की बेटी की खूबसूरती में नहीं कोई मुकाबला (Photo Credit- Instagram)
    मंदाकिनी की बेटी की खूबसूरती में नहीं कोई मुकाबला (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मंदाकिनी
    2. अब बेटी रखती हैं स्टारकिड को टक्कर देने दम
    3. तस्वीरें देख आप भी करेंगे बेटी की जमकर तारीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के अभिनय को कोई नहीं भुला सकता है। मंदाकिनी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म में पहाड़ी लड़की का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो खूबसूरती के मामले में मां से बिल्कुल दोगुना आगे हैं।

    बेटी को मिली मां की खूबसूरती और मासूमियत

    मंदाकिनी का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर की पीक पर शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने साल 1990 में बिजनेसमैन कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। इस शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे हैं, एक बेटा रब्बील ठाकुर और बेटी राबजे इनाया ठाकुर है।

    Photo Credit- Instagram

    बेटे रब्बील जहां देखने में हैंडसम है तो वहीं बेटी राबजे को अपनी मां की खूबसूरती और मासूमियत मिली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें मंदाकिनी पति कायगूर और बच्चों के अलावा बहू बुशरा के साथ दिखती हैं।

    ये भी पढ़ें- 'भारतीयों फिल्मों को ऑस्कर से वंचित रखा गया', Deepika Padukone ने Oscar पर साधा निशाना?

    बेटी की सादगी देख हो जाएंगे दीवाने

    मंदाकिनी की बेटी अब बड़ी हो गई हैं और लुक में वह अपनी मम्मी पर गई हैं। राबजे की फोटो देख कर आप भी एक पल के लिए ठहर जाएंगे। वो बिलकुल अपनी मां की जैसी दिखती हैं। राबजे फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर अपनी मम्मी, भाभी बुशरा और भाई राबिल के साथ फोटो में नजर आती हैं। मंदाकिनी की बहु की बात करें तो वो भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वह बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, वो नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    मंदाकिनी के बारे में...

    एक्ट्रेस की बात करें तो वो मेरठ में बड़ी हुईं। साल 1985 में उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन उन्हें स्टारडम राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मिला। इस फिल्म से लॉन्च करने के साथ-साथ राज कपूर ने उन्हें मंदाकिनी नाम भी दे दिया था। क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने से पहले तक उनका असली नाम यास्मिन जोसेफ था। कहा जाता है कि उन पर डॉन दाऊद इब्राहिम का भी दिल आ गया था।

    ये भी पढ़ें- 'फ्रीडम ऑफ स्पीच कहां हैं?', Kunal Kamra की विवादित टिप्पणी के बीच आया Jaya Bachchan का रिएक्शन