विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिल्की व्हाइट नहीं थी,' Vaani Kapoor का शॉकिंग खुलासा, स्किन कलर की वजह से डायरेक्टर ने फिल्म से निकाला

Published: Tue, 22 Jul 2025 09:14 PM (GMT+05:30)

बी टाउन एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग वेब ...और पढ़ें

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस वाणी कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस वाणी कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. वाणी कपूर ने दिया बड़ा बयान
  2. कलर की वजह से निकली फिल्म
  3. मंडला मर्डर्स में दिखेंगी अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उस मामले में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का नाम भी शामिल होता है। यशराज फिल्म्स की रोमांटिक मूवी शुद्ध देसी रोमांस से बी टाउन में कदम रखने वालीं वाणी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। फिलहाल आने वाली वेब सीरीज मंडला मर्डर्स (Mandala Murders) को लेकर उनका नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 

इस बीच वाणी कपूर ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है और बताया एक निर्देशक ने उन्हें स्किन कलर का हवाला देते हुए फिल्म से बाहर कर दिया था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

वाणी फिल्म से हुई थीं बाहर

मंडाला मर्डर्स के प्रमोशन के दौरान वाणी कपूर ने न्यूज18 के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने उस वाकये का भी जिक्र किया है, जब एक फिल्म डायरेक्टर ने उनको मूवी से बाहर कर दिया था, क्योंकि वह ज्यादा गोरी नहीं थीं।

यह भी पढ़ें- हर वरदान में छुपा है श्राप... Mandala Murders में दमदार होगा सस्पेंस और थ्रिल, रिलीज डेट से उठा पर्दा

फोटो क्रेडिट- एक्स

वाणी ने बताया है- इसके बारे में मुझे सीधे तौर पर नहीं कहा गया था। लेकिन किसी और सोर्स से मुझे इस बात का जानकारी मिली थी कि निर्देशक ने मुझे सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मूवी से आउट किया, क्योंकि मेरी स्किन का कलर मिल्की व्हाइट नहीं था। मैं सुनकर बहुत हैरान हुई। अगर सच में उनकी ये डिमांड थी तो मैं भविष्य में कभी भी उनके साथ काम नहीं करूं। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

हालांकि, वाणी कपूर ने इस दौरान डायरेक्टर के नाम का जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि स्कीनी फिगर की वजह से भी उनके साथ से एक प्रोजेक्ट निकला था। वाणी से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने इस तरह के मामलों को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 

मंडला मर्डर्स कब होगी रिलीज

बतौर लीड एक्ट्रेस इस साल वाणी कपूर ने अजय देवगन के साथ रेड 2 जैसे सुपरहिट मूवी दी है। अब वह वेब सीरीज मंडला मर्डर्स में नजर आने वाली हैं, इस सीरीज में वह एक लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में मौजूद हैं। ये सीरीज 25 जुलाई शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी। बताया जा रहा है कि मंडला मर्डर्स सच्ची घटना से प्रेरिट एक क्राइम थ्रिलर है, इसके ट्रेलर ने काफी हद तक फैंस का दिल जीत लिया है। 

यह भी पढ़ें- Abir Gulaal: विवादों के बाद वाणी कपूर ने ‘अबीर गुलाल’ से बनाई दूरी, इंस्टाग्राम से हटाए फिल्म के पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।