Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandana Karimi ने ईरान हिजाब विरोध प्रदर्शन के पक्ष में मुंबई में आयोजित किया धरना कहा- हमारी चीखें दुनिया...

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 05:54 PM (IST)

    Mandana Karimi Iran Hijab Protest मंदाना करीमी ने मुंबई में ईरान हिजाब विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मुंबई में एक धरना का आयोजन किया था। इस अवसर पर उन्होंने ...और पढ़ें

    Mandana Karimi Iran Hijab Protest: मंदाना करीमी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।
    Mandana Karimi Iran Hijab Protest: मंदाना करीमी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mandana Karimi Iran Hijab Protest: ईरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों ईरान हिजाब विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। वह मुंबई में है लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार ईरान हिजाब विरोध प्रदर्शन के पक्ष में अपनी बात रख रही हैं। अब उन्होंने इससे आगे बढ़कर मुंबई में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

    मंदाना करीमी ईरान हिजाब विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं

    गौरतलब है कि ईरान में चल रहे बवाल पर विश्व के कई देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरान में एक 22 वर्ष की महिला माहशा अमीनी की पुलिस कस्टडी के दौरान मौत हो गई है। खास बात यह है कि यह पुलिस मोरल पुलिसिंग का काम करती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

    यह भी पढ़ें: Anaya Soni Kidney Failure: मेरे साईं फेम अनन्या सोनी किडनी फेलियर का हुईं शिकार, अस्पताल में किया गया भर्ती

    मंदाना करीमी ने कहा, 'पिछले 3 हफ्ते मुझे महीनों या सालों की तरह लगे हैं

    मंदाना करीमी ने इस प्रदर्शन के बारे में कहा, 'पिछले 3 हफ्ते मुझे महीनों या सालों की तरह लगे हैं। मैं समझ सकती हूं कि ईरान के लोगों पर क्या बीत रही होगी। मैं भी अब डेली प्रयास करती हूं कि मैं अपनी मां और भाइयों से हर दिन बात करूं। मेरा हमेशा का विचार यह होता है कि क्या होगा अगर उन्हें कुछ हो जाए। सब्जी खरीदने से लेकर हर चीजें बहुत कठिन हो गई हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

    यह भी पढ़ें: Shanaya Kapoor Bikini Pics: शनाया कपूर की बिकिनी तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, सुहाना खान ने भी किया कमेंट

    मंदाना करीमी ने आगे कहा , 'हमारी चीखें दुनिया सुन रही है'

    मंदाना करीमी ने आगे कहा , 'पिछले 3 हफ्ते से हमसे बहुत लोग भी जुड़े हैं जो कि विश्व के कई भागों में रहते हैं। ईरानियन महिलाओं की बहादुरी देखने लायक है। हमारी चीखें दुनिया सुन रही है। कल 1 अक्टूबर को पैन ग्लोबल प्रोटेस्ट डे मनाया गया, जिसमें 150 शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया। भारत में एक भी ऐसा शहर नहीं पाया गया था। इसके चलते मैंने यह मुंबई में करने का निर्णय लिया।' मंदाना करीमी ने आगे कहा, 'हर आवाज मायने रखती है, महिलाओं का जीवन स्वतंत्र होना चाहिए।'

    खबरें और भी