मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Manish Malhotra Mother Dies: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है। मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया ...और पढ़ें

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर फैली है। हाल ही में जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हुआ है। मनीष की मां के निधन के बाद इस वक्त कई सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं।
94 साल की उम्र में हुआ निधन
आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की मां गरिमा का निधन 94 साल की उम्र में हुआ है। 19 मार्च को मनीष की मां ने इस दुनिया को अलविदा कहा। मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra Mother Passes Away) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक एक करके कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंच रहे हैं।
मनीष के घर पहुंचे कई सितारे
देर रात अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मनीष के घर पहुंचे। अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ मनीष का रिश्ता सालों पुराना है। ऐसे में मनीष पर दुखों का पहाड़ टूटा तो ऐश्वर्या-अभिषेक बिना देर लगाए उनके यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे समेत कई सितारे देर रात मनीष को सांत्वना देने पहुंचे।
7 साल पहले पिता का हुआ था निधन
मनीष मल्होत्रा अपनी मां के बेहद करीब रहे हैं। 7 साल पहले भी मनीष टूट गए थे। दरअसल, साल 2019 में मनीष के पिता का भी निधन हो गया था। इस वक्त मनीष अकेले पड़ गए हैं, पर इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार वाले और दोस्त उनके साथ खड़े हैं।