Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manisha Koirala Birthday: 'खामोशी' से 'बॉम्बे' तक, मनीषा की शानदार परफॉर्मेंस वाली ये फिल्में OTT पर हैं मौजूद

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 11:22 AM (IST)

    Manisha Koirala Birthday मनीषा कोइराला 90 की दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। मनीषा ने फिल्म फेरी भेटुला से अपना डेब्यू किया ...और पढ़ें

    90s famous Actress Manisha Koirala Birthday. Photo- Screenshot/Instagram
    90s famous Actress Manisha Koirala Birthday. Photo- Screenshot/Instagram

    HighLights

    1. मनीषा कोइराला आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं।
    2. एक्ट्रेस ने फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू।
    3. संजय लीला भंसाली की हीरा-मंडी में आएंगी जल्द ही नजर।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Koirala Birthday: मनीषा कोइराला 90 को दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से अपने जमाने मे लोगों का दिल जीत लिया था। 1991 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सौदागर' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मनीषा ने कई यादगार फिल्में कीं, जिनके लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते।

    16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्मी मनीषा अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में प्रदर्शित नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुला' से की। इस फिल्म में मनीषा ने छोटी सी भूमिका निभायी थी।

    90 के दशक में उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स जैसे सलमान खान, शाह रुख खान, आमिर खान, गोविंदा, संजय दत्त के साथ भी काम किया। जानिए मनीषा की कुछ यादगार फिल्मों और परफॉर्मेंसेज के बारे में।

    1942 अ लव स्टोरी (1942 A Love Story)

    1942 में ब्रिटिश राज के पतन के दौरान स्थापित यह फिल्म राजनीतिक अशांति के बीच नरेंद्र (अनिल कपूर) और राजेश्वरी (मनीषा कोइराला) की प्रेम कहानी को दिखाती है। नरेंद्र के पिता ने राजेश्वरी के क्रांतिकारी पिता को धोखा दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

    इस फिल्म के लिए मनीषा कोइराला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गयी थीं। साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    बॉम्बे (Bombay)

    मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी बॉम्बे फिल्म में मनीषा के साथ अरविंद स्वामी लीड रोल में थे। यह फिल्म उस वक्त मुंबई में रहने वाले अलग-अलग धर्म के कपल्स पर आधारित है। फिल्म में मुंबई में हुए दंगों के बीच हिन्दू मुस्लिम की शादी के संबंधों की कहानी को दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    यह फिल्म साल 1995 में हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी बनायी गयी थी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए मनीषा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार (तमिल) से सम्मानित की गयीं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    खामोशी: द म्यूजिकल (Khamoshi: The Musical)

    संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म खामोशी मनीषा कोइराला के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह एक म्यूजिकल फिल्म थी, जिसकी कहानी से लेकर गानों तक सभी ने खूब प्रभावित किया था। सलमान खान और नाना पाटेकर जैसे कलाकारों के बीच मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

    इस फिल्म के लिए मनीषा को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया था। इस फिल्म को भी दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    दिल से (Dil Se)

    अगस्त 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने कंटेंट के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दिल से फिल्म को दो नेशनल और 6 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले थे। यह मणिरत्नम की बतौर डायरेक्टर पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्म में मनीषा कोइराला के साथ शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने लीड रोल प्ले किया था। प्रीति का यह डेब्यू था।

    आतंकवाद के माहौल में अपनी जगह बना रहे प्रेम की कहानी को दिल से में बहुत ही अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म में शाह रुख खान और मनीषा कोइराला की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म के म्यूजिक ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    कच्चे धागे (Kachche Dhaage)

    फिल्म कच्चे धागे के निर्देशक मिलन लूथरिया की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है। संगीत नुसरत फतेह अली खान ने दिया था, जबकि गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे। फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ मनीषा ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म के संगीत को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म को भी दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Radio Nasha (@radionasha)

    इसी साल रिलीज हुई फिल्म शहजादा में मनीषा, कार्तिक आर्यन के मां के किरदार में नजर आयी थीं। संजय लीला भंसाली का आने वाली सीरीज हीरा मंडी की स्टार कास्ट में भी मनीषा शामिल हैं।