Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dil Se के बाद शाह रुख खान और Manisha Koirala ने क्यों साथ नहीं किया काम? एक्ट्रेस ने कहा - 'हीरो सब तय करते हैं'

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 05:46 PM (GMT+05:30)

    मनीषा कोइराला मई में रिलीज हुई वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। इसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शे ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और मनीषा कोइराला दिल से
    शाह रुख खान और मनीषा कोइराला दिल से

    HighLights

    1. 21 अगस्त 1988 को रिलीज हुई थी फिल्म
    2. दिल से को पूरे हुए 26 साल
    3. काफी पॉपुलर हुए थे फिल्म के गाने

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान और मनीषा कोइराला की आइकॉनिक फिल्म दिल से को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। दिल से को आज रिलीज हुए 26 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाह रुख खान और मनीषा कोइराला की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया था लेकिन एक्टर्स ने दोबारा इसके बाद फिर काम नहीं किया। अब एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिरकार 1998 की हिट के बाद वह और शाहरुख फिर कभी एक साथ क्यों नहीं दिखे? उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपने एक्सपीरियंस और उन कारणों के बारे में खुलकर बात की कि वे फिर से स्क्रीन पर एक साथ क्यों नहीं दिखे?

    मनीषा ने कहा हम तय नहीं करते

    दिल से के बाद मनीषा और शाह रुख खान ने फिल्म गुड्डू में साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म के बारे में ज्यादा लोग जानते नहीं हैं। जूम के साथ बातचीत में मनीषा ने कहा, "इस इंडस्ट्री में हीरो तय करते हैं कि उन्हें किसके साथ काम करना है, हीरोइन नहीं।" इस बात से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मनीषा कोइराला ने हिंट दिया कि शाह रुख की पसंद एक इसका एक कारण थी। इसके बावजूद, वह गर्व से मणिरत्नम की बॉम्बे और संजय लीला भंसाली की खामोशी और हीरामंडी के साथ-साथ दिल से को अपने बेहतरीन प्रदर्शनों के बारे में बात करती हैं।

    यह भी पढ़ें: 25 Years Of Mann: हॉलीवुड फिल्म की कहानी से प्रेरित थी आमिर खान की फिल्म, इटैलियन संगीत से ली गई थीं धुनें

    डायरेक्टर ने खराब हिंदी को ठहराया जिम्मेदार

    एक पसंदीदा क्लासिक फिल्म होने के बावजूद, शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की दिल से पहली बार रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। मणिरत्नम ने इसके लिए अपने हिंदी स्किल्स को जिम्मेदार ठहराया क्योंकि उनकी हिंदी अच्छी नहीं थी और सीन्स को सही करने के लिए उन्हें एक्टर्स पर भरोसा करना पड़ता था।

    दिल से ने 28.40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और शाह रुख खान के अलावा प्रीति जिंटा नजर आई थीं। मणिरत्नम ने इस फिल्म का निर्माण भरत शाह, राम गोपाल वर्मा और शेखर कपूर के साथ मिलकर किया था। फिल्म की कहानी खुद मणिरत्नम ने लिखी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: फोटोग्राफर ने जब बिकिनी न पहनने पर Manisha Koirala को लगाई थी डांट, 'मल्लिका जान' ने शेयर किया किस्सा