Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों Manna Dey खुद को राजेश खन्ना का मानते थे कर्जदार? सुरैया के साथ चमकी थी सिंगर की किस्मत

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:45 AM (IST)

    सुरों के सरताज Manna Dey ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कई सदाबहार गाने दिये हैं। म्यूजिक डायरेक्टर बनकर कई हिट गानों का निर्देशन भी किया। आज भले ही वह हमार ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना के कर्जदार मानते थे मन्ना डे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राजेश खन्ना के कर्जदार मानते थे मन्ना डे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मन्ना डे ने गाये कई सुपरहिट गाने
    2. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हैं मन्ना डे
    3. मोहम्मद रफी थे मन्ना डे के फैन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manna Dey Birth Anniversary: 1 मई 1919 को कलकत्ता (कोलकाता) में जन्मे प्रभोध चंद्र डे उर्फ मन्ना डे (Manna Dey) म्यूजिक जगत का वो हीरा थे, जिनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है। सिनेमा को सदाबहार गाने देने वाले

    'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' (शोले), 'एक चतुर नार' (पड़ोसन), 'बाबू समझो इशारे' (चलती का नाम गाड़ी) और 'प्यार हुआ इकरार हुआ' (श्री 420) जैसे गाने आपके प्ले लिस्ट में जरूर शुमार होंगे। इन गानों को मन्ना डे ने ही गाया था।

    बचपन से था संगीत से लगाव

    मन्ना डे को शुरू से ही संगीत से गहरा जुड़ाव रहा। जब वह स्कूल में थे तो स्टेज शो किया करते थे। फिर धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी स्पोर्ट्स में भी बढ़ी और बॉक्सिंग व पहलवानी करने लगे। मगर फिर भी वह भटके नहीं और आगे चलकर उन्होंने संगीत को ही चुना। विद्यासागर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कृष्ण चंद्र डे और उस्ताद दाबिर खान से संगीत की तालीम हासिल की और आ गये मुंबई।

    Manna Dey

    सुरैया के साथ शुरू किया करियर

    संगीत की तालीम हासिल करने के बाद मन्ना डे साल 1939 में मुंबई आ गये थे। यहां उन्होंने करीब तीन साल तक संघर्ष किया। कई म्यूजिक डायरेक्टर्स को असिस्ट करने के बाद उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिला, वो भी उस समय की मशहूर अदाकारा और सिंगर सुरैया (Suraiya) के साथ। फिल्म 'तमन्ना' (1942) का गाना 'जागो आई उषा पोंची बोले जागो' से वह इंडस्ट्री में चमक उठे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जब Rishi Kapoor ने दो-दो बार छीना Amitabh Bachchan का हक, फिल्म के सेट तक पहुंची गुस्से की आग, चौंकाने वाली वजह

    राजेश खन्ना के कर्जदार थे मन्ना डे

    मन्ना डे सिनेमा के ऐसे गायक थे, जिनके फैन मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) भी हुआ करते थे। मगर क्या आपको पता है कि वह किसके फैन थे? आपको जानकर हैरानी होगी कि मन्ना डे पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दीवाने थे। उन्होंने ज्यादातर वो गाने गाये जिसमें राजेश खन्ना थे।

    जिस तरह राजेश किसी भी गाने को फिल्माते थे, वो अंदाज मन्ना डे को खूब पसंद आता था। एक बार तो सिंगर ने कह दिया था कि वह राजेश खन्ना के हमेशा कर्जदार रहेंगे, अभिनेता उनके गानों को जिंदादिल बना देते थे।

    मन्ना डे की पर्सनल लाइफ (Manna Dey Personal Life)

    मन्ना डे केरल की रहने वाली सुलोचना कुमारन से शादी की थी। मन्ना और सुलोचना की दो बेटियां शुरोमा और शुमिता हैं। शुरोमा यूएस में साइंटिस्ट थीं, जिनका 2016 में निधन हो गया था। दूसरी बेटी शुमिता बैंगलोर बेस्ड बिजनेसवुमन हैं। पत्नी के निधन के ठीक एक साल बाद हार्ट अटैक से मन्ना भी दुनिया को अलविदा कह गये थे। 

    Manna Dey Photo

    मन्ना डे के बेस्ट सॉन्ग्स (Manna Dey Best Songs)

    3 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुके मन्ना डे ने काबिलियत के दम पर कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये हैं। उन्हें 1971 में पद्म श्री, 2005 में पद्म भूषण, 2007 में दादा साहेब फाल्के और 2011 में बंगा विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

    मन्ना डे के टॉप 10 बेस्ट सॉन्ग्स पर नजर डालिये...

    1. चुनरी संभाल गोरी
    2. एक चतुर नार 
    3. ना मांगू सोना चांदी
    4. जहां मैं जाती हूं
    5. ये रात भीगी भीगी
    6. प्यार हुआ इकरार हुआ
    7. आजा सनम मधुर चंदन में
    8. तू प्यार का सागर है
    9. बाबू समझो इशारे
    10. अभी तो हाथ में जाम है

    यह भी पढ़ें- Karisma Kapoor ने बचाई थी अपने पहले हीरो की जान, 33 साल बाद इतना बदल गया है 'प्रेम कैदी' का लीड एक्टर