विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manoj Bajpayee Movies: मनोज बाजपेयी की वो परफॉर्मेंसेज, जिन्हें देखकर कहेंगे- 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 24 May 2023 10:04 PM (IST)

Manoj Bajpayee मनोज बाजपेयी फिल्म अभिनेता है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह कई ...और पढ़ें

Manoj Bajpayee film, Manoj Bajpayee news, Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee film, Manoj Bajpayee news, Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee: फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की हाल ही में फिल्म 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है' रिलीज हुई है इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। मनोज बाजपेयी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से जान डाल देते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। फिल्मों में कोई गॉडफादर ना होने के बावजूद उन्होंने एक लंबी पारी खेली है।

मनोज बाजपेयी ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में ही अच्छी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वह पैसों से ज्यादा महत्व अपने काम को देते थे। इसका परिणाम यह हुआ कि इंडस्ट्री में आज इंडस्ट्री में उनके अभिनय का लोहा माना जाता है।

मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 में बेलवा में हुआ है। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया था। आजकल मनोज अपनी ओटीटी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं।

ओटीटी पर मनोज बाजपेयी की टॉप फाइव परफॉर्मेंसेज:

द फैमिली मैन सीनजन 1 और 2

यह दोनों वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी भूमिका और कहानी फैंस को काफी पसंद आई है। मनोज बाजपेयी ने शो में श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है जो कि स्पेशल एजेंट होता है। इस वेब सीरीज के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

सत्या

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में दी थी। इस फिल्म में उन्होंने भीकू म्हात्रे के तौर पर काफी दमदार अभिनय किया था। इस भूमिका को आज भी काफी पसंद किया जाता है।

अक्स

मनोज बाजपेयी ने राघवन घाडगे नामक सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।

गैंग ऑफ वासेपुर 1

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपेयी ने जबरदस्त काम किया था। उन्होंने पार्ट वन में सरदार खान की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के दो भाग आए थे।

अलीगढ़

2015 में हंसल मेहता की फिल्म प्रोफेसर रामचंद्र सिरस की भूमिका पर आधारित है। इस भूमिका को मनोज बाजपेयी ने निभाया था। यह एक प्रोफेसर की कहानी हैम, जिसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से समलैंगिक होने के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। उनकी हाल ही में, फिल्म गुलमोहर रिलीज हुई है। इसमें उनके अलावा शर्मिला टैगोर की अहम भूमिका है।