Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood News: 170 करोड़ नेटवर्थ की खबरों पर Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी, बता दी असलियत!

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 03:00 AM (IST)

    Manoj Bajpayee मनोज ने कहा कि इन रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद मुझे यही उम्मीद है कि निर्माता मेरा वेतन बढ़ा देंगे। आगे जब मनोज से पूछा गया कि क्या उन्हों ...और पढ़ें

    अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में जुटे हैं मनोज।
    अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में जुटे हैं मनोज।

    HighLights

    1. पैसे नहीं, अपनी कला से प्यार करते हैं मनोज।
    2. रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद मुझे यही उम्मीद है कि निर्माता मेरा वेतन बढ़ा देंगेः मनोज

    सितारों को लेकर कई बार कुछ ऐसी खबरें आ जाती है, जिसके बारे में सुनकर वह खुद भी हंस पड़ते हैं। ऐसी ही एक खबर का अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मजाक उड़ाया है। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि मनोज 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

    अफवाह बताते हुए मजाक उड़ाया

    उन्होंने एक साक्षात्कार में इन खबरों को अफवाह बताते हुए उनका मजाक उड़ाया। मनोज कहते हैं कि-

    मैं भी यह सोचता हूं कि काश ऐसा हो जाता। मैं अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए अब भी संघर्ष कर रहा हूं। मैंने अलीगढ़ और भोंसले जैसी फिल्में की हैं। उस तरह का पैसा इन फिल्मों में कमाना असंभव है। मैं अब भी अपने अकाउंट में पैसे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं।

    उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि अब इन रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद मुझे यही उम्मीद है कि निर्माता मेरा वेतन बढ़ा देंगे। आगे जब मनोज से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी बड़ी रकम के लिए किसी प्रोजेक्ट को हां कहा है? इस पर वह कहते हैं कि मैं यह नहीं कर सकता हूं। अगर मेरे दिमाग में यह होता, तो मैंने इसे 25 साल पहले ही कर दिया होता। मैं केवल पैसे के लिए काम नहीं कर सकता हूं। मेरे लिए मेरी कला सबसे महत्वपूर्ण है।