Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच Manoj Bajpayee ने बताई सच्चाई; एक्स पर लिखा, 'ये बात किसने बोला'

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 11:46 AM (GMT+05:30)

    Manoj Bajpayee Lok Sabha 2024 मनोज बाजपेयी पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी वेब सीरीज किलर सूप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों ही सोशल मी ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच Manoj Bajpayee ने बताई सच्चाई / फोटो- Instagram
    लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच Manoj Bajpayee ने बताई सच्चाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मनोज बाजपेयी ने बिहार से चुनाव लड़ने की खबर की बताई सच्चाई
    2. 'किलर सूप' एक्टर ने ट्वीट कर दिया ये जवाब
    3. जल्द ही एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौटेंगे मनोज बाजपेयी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manoj Bajpayee Lok Sabha Election 2024: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि साल 2024 में हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं।

    ऐसी खबरें सोशल मीडिया और कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुई थी कि मनोज बाजपेयी बिहार से साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लड़ सकते हैं। अब चुनाव लड़ने की अफवाहों के बीच मनोज बाजपेयी ने अब खुद इस अफवाह के पीछे की पूरी सच्चाई बता दी है। 

    मनोज बाजपेयी ने बताई चुनाव लड़ने की खबर की सच्चाई

    पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और कई प्लेटफॉर्म्स पर ये अफवाह उड़ रही थी कि मनोज बाजपेयी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अब खुद 'सत्या' एक्टर ने इस अफवाह पर पूर्णविराम लगाते हुए पूरी सच्चाई बता दी है।

    यह भी पढ़ें: Killer Soup Trailer: इस बार खुद कत्ल के इल्जाम में बुरे फंसे मनोज बाजपेयी, किलर सूप का क्या है राज

    उन्होंने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर एक मीडिया पोर्टल के जवाब में लिखा, "अच्छा ये बताइये, ये बात आपको किसने बोली या कल रात को आपको कोई सपना आया? बोलिए-बोलिए"।

    जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर दिखेंगे मनोज बाजपेयी

    आपको बता दें कि इस वक्त एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)द फैमिली मैन के बाद अपनी दूसरी ओटीटी रिलीज 'किलर सूप' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी डार्क कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर दो दिन पहले ही ऑडियंस के सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की बैचेनी बढ़ती ही जा रही है।

    खबरें और भी

    'किलर सूप' में कोंकणा सेन शर्मा के साथ पहली बार मनोज बाजपेयी ओटीटी पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये वेब सीरीज 11 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज में पहली बार मनोज बाजपेयी डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। जहां वो खुद ही मर्डर केस में फंसते हुए दिखाई देंगे। 

    यह भी पढ़ें: 54 साल के Manoj Bajpayee का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, सिर्फ ये एक चीज खाकर बनाई धांसू बॉडी, फोटो देख हैरान फैंस