यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhaiyya Ji Song: 'बाघ का करेजा' लेकर दुश्मनों का खात्मा करेंगे मनोज बाजपेयी, 'भैया जी' का पहला सॉन्ग आउट
Manoj Bajpayee के फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म भैया जी की रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस मूवी के टीजर ने दर्शकों का ...और पढ़ें

HighLights
- भैया जी का पहला गाना हुआ रिलीज
- मनोज बाजपेयी की फिल्म भैजा जी
- बाघ का करेजा गाने के बोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी का नाम हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं की सूची में शामिल रहता है। आने वाले समय में मनोज फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) में नजर आने वाले हैं। लंबे वक्त से उनकी इस मूवी को लेकर चर्चा चल रही है, जिसकी वजह फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार है।
हाल ही में भैया जी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इस बीच अब भैया जी का पहला गाना बाघ का करेजा (Bhaag Ka Kareja) लॉन्च कर दिया गया है। इस गाने में आपको मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।
भैया जी का पहला गाना हुआ रिलीज
मनोज बाजपेयी स्टारर भैया जी का निर्देशन डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की कर रहे हैं, जो इससे पहले मनोज के साथ सिर्फ एक बंदा काफी है जैसी शानदार मूवी बना चुके हैं। बुधवार को मेकर्स की तरफ से भैया जी का पहला गाना बाघ का करेजा यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।
.jpg)
इस गाने में आपको मनोज बाजपेयी के एक्शन अवतार की झलक देखने को मिल जाएगी। भैया जी के इस गीत को मशहूर सिंगर मनोज तिवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। जबकि डॉ सागर ने भैया जी के इस सॉन्ग के बोल को लिखा है। गाने को देखने पर पता चल रहा है कि किस तरह से मनोज फिल्म में दुश्मनों का खात्मा करते दिख रहे हैं।
खबरें और भी
#BhaiyyaJi Kaun? Woh jinka hai #BaaghKaKareja 🐅
SONG OUT NOW.
Ab har kahin gunjegi Bhaiyya Ji ki dahaad 🔥#BhaiyyaJi 24 May se aapki nazdeeki cinema gharon mein.@BajpayeeManoj @ManojTiwariMP #DrSagar @adityadevmusic @Suvinder_Vicky @jatinact…
— Pen Movies (@PenMovies) April 24, 2024
कुल मिलाकर कहा जाए तो भैया जी का ये नया और पहला गाना मूवी में एक्टर की बहादुरी का प्रमाण पेश कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
कब रिलीज होगी मनोज की 100वीं फिल्म
तकरीबन 30 साल के फिल्मी करियर में बतौर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक से बढ़कर एक मूवी में काम किया है। ऐसे में अब वह भैया जी के रूप में अपनी 100वीं फिल्म के लिए तैयार हैं। गौर करें भैया जी की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।