यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Joram On OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की 'जोरम', जानिए- कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म
Joram On OTT मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इसी साल जोरम ने बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड अपने नाम ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीटी पर आई मनोज बाजपेयी की जोरम
- जोरम ने इस ओटीटी पर दी दस्तक
- इस साल फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म बनी थी जोरम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manoj Bajpayee Joram OTT Release: अगर इस वीकेंड आप घर बैठे किसी थ्रिलर फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो आपको अपनी वॉच लिस्ट में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' (Joram) को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।
8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'जोरम' भले ही 'एनिमल' (Animal) और 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) की सुनामी में बह गई हो, लेकिन क्रिटिक्स की तरफ से इसे खूब सराहना मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर डूबी इस फिल्म को जिसने भी देखा, तारीफें ही कीं।
किस ओटीटी पर आई जोरम?
थिएटर्स के बाद फिल्म को ओटीटी पर उतार दिया गया है। शुक्रवार को मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए 'जोरम' की ओटीटी रिलीज की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है। मनोज ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपकी पसंदीदा सर्वाइवल थ्रिलर अब अमेजन प्राइम पर आ गई है।"
Your favourite survival thriller has now arrived on Amazon Prime!
So what are you waiting for? Watch #Joram on @PrimeVideoIN
🔗 - https://t.co/2JxJv9L0bJ@ZeeStudios_ @Mdzeeshanayyub @nakdindianfakir @Makhijafilm @nowitsabhi #SmitaTambe @TannishthaC #MeghaMathur #NimmyRaphel… pic.twitter.com/VXeNjZFdGz
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 2, 2024
यह भी पढ़ें- Joram Review: सरवाइवल ड्रामा में मनोज बाजपेयी की अदाकारी का नया आयाम, इमोशनल करती है 'जोरम' की कहानी
साल 2023 की बेस्ट फिल्म बनी जोरम
मनोज बाजपेयी की 'जोरम' को इसी साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला है। 'जोरम' एक ऐसे पिता की कहानी है, जो जान बचाने के लिए अपनी बच्ची को लेकर भाग रहा है। अपना गांव छोड़ बीवी और बच्ची के साथ वह शहर चला जाता है, लेकिन अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता है। उसकी बीवी की हत्या हो जाती है और अपनी व बेटी की जान बचाने के लिए वह दर-दर भटकता है।
खबरें और भी
इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्मिता तांबे, राजश्री देशपांडे, मोहम्मद जीशान अय्यूब और तनिष्ठा चटर्जी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है।
यह भी पढ़ें- Joram: 'जोरम' को मिली ऑस्कर लाइब्रेरी में एंट्री, Manoj Bajpayee बोले- नहीं करता वेलिडेशन के लिए काम