Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनोज बाजपेयी का खुलासा, 'सत्या' की सफलता के बाद भी 8 सालों तक नहीं खरीद सके थे घर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 11 May 2023 05:58 PM (IST)

    Manoj Bajpayee News मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने मुंबई में 8 वर्षों के बाद घर खरीदा था। वह जल्द सिर्फ ...और पढ़ें

    Manoj Bajpayee News, Manoj Bajpayee film updates
    Manoj Bajpayee News, Manoj Bajpayee film updates

    नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Bajpayee News: फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्या में काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। वहीं, फिल्म के कारण मनोज बाजपेयी का भी करियर चल निकला था। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्मों से अच्छी कमाई नहीं होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि सत्या की सफलता और लोकप्रियता के बावजूद उन्हें मुंबई में घर खरीदने में 8 वर्ष लग गए। 

    मनोज बाजपेयी ने फिल्म बैंडिट क्वीन से बॉलीवुड डेब्यू किया था

    मनोज बाजपेयी ने शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 1994 में आई थी। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म सत्या के बाद मिली। इस फिल्म में उन्होंने भीखू म्हात्रे की भूमिका निभाई थी। अब मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

    "मैं जो फिल्में करता था। उनसे मुझे कमाई नहीं होती थी।"

    मनोज बाजपेयी ने कहा है, "मैं जो फिल्में करता था। उनसे मुझे कमाई नहीं होती थी। मैंने सत्या, शूल, कौन, जुबेदा, अक्स, दिल पर मत ले यार, पिंजर, रोड जैसी फिल्मों में काम किया था। यह फिल्में आपको सुपरस्टार नहीं बनाती। मैं इन फिल्मों का हिस्सा होना चाहता था। इन फिल्मों का बजट ज्यादा अच्छा नहीं हुआ करता था लेकिन इन फिल्मों से मुझे सम्मान मिला। मैं इन फिल्मों का हिस्सा होना चाहता था। इन फिल्मों ने मेरे अभिनय की भूख को शांत किया।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

    मनोज बाजपेयी कहते हैं, "सत्या के 8 वर्षों के बाद मैं अपना घर खरीद पाया"

    मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, "सत्या के 8 वर्षों के बाद मैं अपना घर खरीद पाया। हर फिल्म के साथ मैं अपना जीवन चला पाता था। सत्या के बाद मैंने एक कार खरीद ली थी, जिसे मैं बहुत प्यार करता था। मुझे उससे स्वतंत्रता का भाव आता था और खूब एन्जॉय करता था। जब सड़क पर मेरे साथ सिक्योरिटी चलती थी तो मुझे बोझ तले दबा हुआ महसूस होता था।"

    मनोज बाजपेयी की डिजनी प्लस हॉटस्टार पर गुलमोहर रिलीज हुई है

    मनोज बाजपेयी की हाल ही में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर गुलमोहर रिलीज हुई है। इसमें शर्मिला टैगोर, सूरज शर्मा और सिमरन की भी अहम भूमिका है। वह जल्द कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

    खबरें और भी