Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सुशांत सिंह राजपूत नहीं झेल पाए इंडस्ट्री की राजनीति', मनोज बाजपेयी ने खोली बॉलीवुड की पोल, जानें क्या कहा

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 23 May 2023 04:33 PM (IST)

    Manoj Bajpayee On SSR बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत उन्हें इंडस्ट्री में हो रही राजनीति के बारे मे ...और पढ़ें

    Manoj Bajpayee Reveals Sushant Singh Rajput could not handle industry politics- Photo/Instagram
    Manoj Bajpayee Reveals Sushant Singh Rajput could not handle industry politics- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Bajpayee On Sushant Singh Rajput: 'सत्या', 'शूल' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर एक शॉकिंग बयान दिया है, साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री की पोल भी खोली है।

    'सिर्फ एक बंदा काफी है' (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी एक्टर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि सुशांत इंडस्ट्री की राजनीति से दुखी थे। उन्हें स्टार बनना था, लेकिन वह इंडस्ट्री की राजनीति झेल नहीं पाए।

    Photo- YouTube Screenshot

    सुशांत सिंह राजपूत पर क्या बोले मनोज?

    मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत ने 2019 में आई फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। सुशांत ने 14 जून 2020 को सुसाइड कर लिया था। आजतक को दिए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया कि सुशांत इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से तंग आ गए थे। 'द फैमिली मैन' एक्टर ने कहा,

    "हम वाकई बहुत क्लोज हो गए थे और वह मुझसे बहुत प्यार करता था। मैं हमेशा सेट पर मटन बनाता था और वह हमेशा खाने के लिए आता था। हमें कभी भी नहीं लगा था कि वह इस तरह का कदम उठाएगा, लेकिन उसने बताया था कि वह किस चैलेंजेस से गुजर रहा है।"

    "इंडस्ट्री में हमेशा राजनीति होती है, लेकिन जैसे-जैसे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं, ये और भी गंदी हो जाती है। मुझे कभी भी इससे फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि मैं जिद्दी और मोटी चमड़ी वाला इंसान था। वह ऐसा नहीं था और वह ये प्रेशर मैनेज नहीं कर सका। उसने मुझसे बताया कि वह इन चीजों के चलते परेशान है, क्योंकि ये उसे अफेक्ट कर रही हैं।"

    मनोज ने सुशांत को बताया 'अच्छा इंसान'

    मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि सुशांत सिंह राजपूत एक स्टार बनना चाहता था और यहां तक पहुंचने के लिए बहुत तगड़ा कॉम्पटीशन होता है। मनोज ने कहा,

    "जो भी स्टार बनने के लिए इस फील्ड में उतरता है, वह उस मुकाम पर पहुंचने के लिए खूब मेहनत करता है। हालांकि, वह यह सब सह नहीं पाया। मुझे पता चला कि वह बहुत साफ मन का इंसान था और अंदर से बच्चा था। वह उस हेरफेर को नहीं समझ सका, जिसकी जरूरत थी।"

    खबरें और भी

    नेपोटिज्म पर मनोज बाजपेयी ने क्या कहा?

    मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं। बिना किसी गॉडफादर और फिल्मी बैकग्राउंड के मनोज ने फर्श से अर्श तक का सफर कड़ी मेहनत से तय किया है। वह कभी भी नेपोटिज्म से अफेक्ट नहीं हुए, क्योंकि उनके द्वारा की गई फिल्म कोई स्टार किड नहीं करेगा। मनोज ने कहा,

    "नवाज (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) करेगा, इरफान (खान) होता तो वह करता या केके मेनन करेगा। यह कमर्शियल फिल्में नहीं हैं, इसलिए कोई भी इन पर ध्यान नहीं देता है और ना ही पैसे लगाता है। आप हमेशा बहाना नहीं बना सकते हैं। अपनी एनर्जी बर्बाद मत करो। थिएटर करो। अगर आप अच्छे एक्टर हैं तो आप गलियों में परफॉर्म करके भी पैसे कमा सकते हैं।"

    बता दें कि, मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' आज रिलीज हो चुकी है। वकील बने मनोज की एक्टिंग को हमेशा की तरह खूब पसंद किया जा रहा है।