Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shabana Raza Debut: मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा ने 25 साल पहले किया था डेब्यू, ऋतिक रोशन के साथ जमी थी जोड़ी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 11:57 AM (IST)

    Shabana Raza Debut 90 के दशक की स्वीट और मासूम सी दिखने वाली एक्ट्रेस शबाना रजा आज फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर चलती हैं। फैंस अब उन्हें मनोज बाजपेयी ...और पढ़ें

    File Photo of Manoj Bajpayee and Shabana Raza
    File Photo of Manoj Bajpayee and Shabana Raza

    HighLights

    1. मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा कर चुकी हैं कई फिल्मों में काम
    2. ऋतिक रोशन, बॉबी देओल संग पर्दे पर कर चुकी हैं रोमांस
    3. 11 फिल्मों के बाद बड़े पर्दे से गायब हुईं शबाना रजा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shabana Raza Debut. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बॉलीवुड के नामी अभिनेता हैं। उन्होंने हर बार अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। बारीकी से हर तरह के रोल को समझने और निभाने के लिए मशहूर मनोज बाजपेयी अपने घर में इकलौते एक्टर नहीं हैं। उनकी वाइफ शबाना रजा (Shabana Raza) उर्फ नेहा भी दमदार एक्ट्रेस रह चुकी हैं। बल्कि उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ रोमांस भी किया है।

    मनोज बाजपेयी को उनके फैंस 'द फैमिली मैन' के नाम से भी पुकारते हैं। इस सीरीज में उन्होंने ऐसे श्रीकांत तिवारी नाम का किरदार निभाया, जो नौकरी और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलता है। हालांकि, आज हम आपको इस 'द फैमिली मैन' की रियल फैमिली यानी कि पत्नी शबाना रजा के बारे में बताने जा रहे हैं।

    फेमस एक्टर रही हैं शबाना रजा

    मनोज बाजपेयी ने 2006 में शबाना रजा से शादी की। उनकी एक प्यारी सी बेटी है अवा नायला बाजपेयी। शबाना आज सिल्वर स्क्रीन से बहुत दूर हैं, मगर एक वक्त था जब उन्होंने बॉबी देओल और ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं के साथ ऑनस्क्रीन चक्कर चलाया था।

    शबाना को फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने 'करीब' से लॉन्च किया था। इस मूवी में उनकी जोड़ी बॉबी देओल के अपोजिट बनी थी। उनके मासूम चेहरे और मधुर मुस्कान में सभी का दिल जीत लिया था।

    शबाना 'होगी प्यार की जीत' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अजय देवगन की हीरोइन बनी थीं।

    ऋतिक रोशन संग जमी थी जोड़ी

    शबाना को सबसे ज्यादा फिल्म 'फिजा' के लिए याद किया जाता है। इस मूवी में उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी थी। मूवी के गाने 'आजा माहिया' में वह ऋतिक के साथ नजर आई थीं। इन फिल्मों के अलावा शबाना ने 'एहसास- द फीलिंग', 'कोई मेरे दिल में है', 'आत्मा' और 'एसिड फैक्ट्री' में काम किया है।

    खबरें और भी

    प्रीमियर में हुई थी पहली मुलाकात

    मनोज बाजपेयी के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। फिर पत्नी के साथ तालमेल भी अच्छा नहीं था। आखिर 1995 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। साल 1998 में राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' के अलावा विधु विनोद चोपड़ा की 'करीब' रिलीज हुई थी, जिससे नेहा उर्फ शबाना ने डेब्यू किया था। दोनों लाइमलाइट में थे। कहते हैं कि दोनों फिल्म सत्या के प्रीमियर पर पहली बार मिले, और यहीं से शुरुआत हुई इनकी दोस्ती की।

    इसलिए बनाई फिल्मों से दूरी

    कपिल ने करीब 8 साल के रिलेशन के बाद 2006 में शादी कर ली। फिल्मी पर्दे पर अच्छी शुरुआत करने वाली शबाना ने, शादी के बाद घर की जिम्मेदारी संभालना ज्यादा सही समझा। उन्होंने बेटी की परवरिश के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।