Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, दिए कल्ट गाने; ऋतिक-अजय संग किया रोमांस, कौन हैं Manoj Bajpayee की पत्नी

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:54 PM (IST)

    मनोज बाजपेयी की पत्नी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया, अपनी अदाकारी और सादगी से ध्यान खींचा। ...और पढ़ें

    फिल्मों में धूम मचा चुकी हैं मनोज बाजपेयी की पत्नी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    फिल्मों में धूम मचा चुकी हैं मनोज बाजपेयी की पत्नी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. मनोज बाजपेयी की पत्नी 90s की पॉपुलर एक्ट्रेस

    2. ऋतिक रोशन-अजय देवगन संग किया था रोमांस

    3. सुपरहिट गाने से पॉपुलर हुई थीं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी आज हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। बड़े पर्दे के अलावा वह OTT पर भी राज कर रहे हैं। उन्हें वर्सेटाइल एक्टर कहा जाता है। वह चार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    इसा बात में कोई शक नहीं है कि मनोज बाजपेयी सबसे उम्दा कलाकार हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पत्नी कौन हैं? मनोज बाजपेयी की पत्नी आज भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन वह फिल्मी दुनिया का अहम हिस्सा रह चुकी हैं। 90s में उनकी खूबसूरती के चर्चे हुआ करते थे।

    11 सालों में कीं 11 फिल्में

    जी हां, मनोज बाजपेयी की पत्नी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने करीब 11 साल के करियर में सिर्फ 11 ही फिल्में कीं। उसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से हमेशा के लिए दूरी बना ली। आज वह लाइमलाइट में भी कम रहती हैं।

    बॉबी देओल के साथ किया था डेब्यू

    यह अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'फिजा' की हीरोइन शबाना रजा (Shabana Raza) हैं जिन्हें इंडस्ट्री में 'नेहा' कहकर भी बुलाया जाता है। शबाना 90s की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थे। उन्होंने अपना फिल्मी करियर बॉबी देओल के साथ 'करीब' से किया था।

    खबरें और भी

    Manoj Bajpayee wife Shabana Raza

    Shabana Raza in Fiza Movie- X

    कल्ट गाने से हुई थीं पॉपुलर

    इसके बाद शबाना रजा ने अजय देवगन के साथ फिल्म 'होगी प्यार की जीत' और ऋतिक रोशन के साथ 'फिजा' जैसी फिल्मों में काम किया। 'फिजा' में ऋतिक और शबाना पर फिल्माया गया गाना 'आजा माहिया' कल्ट सॉन्ग्स में गिना जाता है। इस गाने ने शबाना को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी दी थी।

    यह भी पढ़ें- फेमस एक्टर ने काट लिया था Dispatch फेम Manoj Bajpayee की बीवी का हाथ, एक्टर की पत्नी ऐसा हो गया था हाल

    Manoj Bajpayee Family

    16 सालों से एक्टिंग से दूर शबाना

    साल 2006 में शबाना रजा ने मनोज बाजपेयी से शादी की और फिर फिल्मों से दूरी बना ली। उन्हें आखिरी बार एसिड फैक्ट्री में देखा गया था जो उनकी कमबैक फिल्म थी। हालांकि, इसके बाद से ही वह नहीं दिख रही हैं। फिलहाल, मनोज और शबाना एक बेटी के माता-पिता हैं। दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- OTT का 'फैमिली मैन' अब बनेगा बॉक्स ऑफिस का 'गवर्नर', नई फिल्म के साथ आ रहा 'एक्टिंग का किंग'; पोस्टर रिलीज