Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wo kaun Thi: होटल के सामने भिखारन को देखकर Manoj Kumar ने फिल्म में किया कास्ट, सुपरहिट हो गई फिल्म

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 05:00 AM (IST)

    मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों-करोड़ो लोगों का दिल जीता। उनकी फिल्मों को आज भी याद किया जाता है। आज आपको मनोज कुमार की फिल्म ...और पढ़ें

    फिल्म वो कौन थी का एक दृश्य (Photo:Instagram)
    फिल्म वो कौन थी का एक दृश्य (Photo:Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वो जो भी रोल करते थे हिट हो जाता था। उन्होंने पूरब और पश्चिम, गुमनाम, पत्थर के सनम, क्रांति और शोर जैसी कई हिट फिल्में दीं।

    राज खोसला थे फिल्म के निर्देशक

    लेकिन आज हम बात करेंगे साल 1964 में रिलीज हुई मनोज कुमार की फिल्म 'वो कौन थी' के बारे में? इसे बॉलीवुड थ्रिलर के लिए एक बेंचमार्क माना जाता है। फिल्म की कहानी और म्यूजिक ने दर्शकों के दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी जिसने दर्शकों को एहसास कराया कि इस कैटेगरी में भी ऐसी खतरनाक फिल्म तैयार की जा सकती है। आज भी यह एक पॉपुलर क्लासिक फिल्म कैटेगरी में आती है। राज खोसला द्वारा निर्देशित और एन.एन. सिप्पी द्वारा निर्मित इस फिल्म में मनोज कुमार, साधना, प्रेम चोपड़ा और हेलेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें: 'रानी मुखर्जी को मिली वैनिटी...मैंने बाथरूम में बदले कपड़े', Vivek Oberoi ने बताया फिल्म साथिया का किस्सा

    कैसे पूरी हुई बदसूरत महिला की खोज?

    ये वो सुपरहिट फिल्म थी जिसे पहले कोई भी एक्टर करने के लिए पहले तैयार नहीं था। बाद में मनोज कुमार ने इस फिल्म के लिए हामी भरी थी। इस फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में मनोज कुमार ने असली भिखारन को रोल दिया था। भीख मांगने वाली इस महिला के काम को फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था। दरअसल डायरेक्टर राज खोसला को फिल्म 'वो कौन थी' के लिए बदसूरत बौनी महिला की जरूरत थी जो मिल नहीं रही थी।

    इस दौरान मनोज कुमार ने मुंबई के ताज होटल के पास एक महिला को भीख मांगते देखा जिसे देखकर वो डर गए। मनोज कुमार को वो उस बौनी महिला के रोल के लिए परफेक्ट लगीं। उन्होंने राज खोसला को इस बारे में बताया। काफी खोज करने के बाद फाइनली वो महिला मिल गई और उसे इस फिल्म में कास्ट किया गया।

    खबरें और भी

    फिल्म को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

    फिल्म को रिलीज हुए आज 70 साल से भी अधिक समय हो गया है। इसे आज भी साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आइकॉनिक फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। फिल्म का संगीत मदन मोहन ने दिया था जिसने इसे हिट कराने में बड़ा रोल प्ले किया।

    यह भी पढ़ें: बाद इस फोटो ने दिलाई Jab We Met की याद, इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल