Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Kumar Birthday: मनोज कुमार की इन पांच फिल्मों में दिखी देश और समाज की सच्ची तस्वीर, आज भी हैं प्रासंगिक

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 12:55 PM (IST)

    Manoj Kumar Birthday बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज 24 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से एक्टर ने सिनेमा के दीवानों के ...और पढ़ें

    Manoj Kumar Movies Highlighting Patriotism and Social Issues.
    Manoj Kumar Movies Highlighting Patriotism and Social Issues.

    HighLights

    1. हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार की पहचान देशभक्ति की फिल्मों के लिए बनी
    2. उपकार के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक पारी शुरू की
    3. मनोज कुमार ने देश और समाज से जुड़े मुद्दों को सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचाया

     नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Kumar Birthday हिंदी सिनेमा में देशभक्ति पर बनी फिल्मों का जिक्र हो तो अभिनेता मनोज कुमार का नाम सबसे पहले आता है। अपने करियर में उन्होंने हर जॉनर की फिल्में कीं, मगर समाज, परिवार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर उनका विशेष ध्यान रहा। खासकर, जिन फिल्मों का उन्होंने निर्देशन और निर्माण किया, उनमें अहम विषय जरूर रहे। 

    फिल्मों के साथ-साथ मनोज कुमार की फिल्मों का संगीत भी खूब लोकप्रिय होता था। आज भी 15 अगस्त हो या फिर 26 जनवरी जैसे मौकों पर मनोज कुमार की फिल्मों के गीत बजते हुए सुनाई दे जाते हैं। ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ और ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ जैसे कई गाने शामिल हैं। 

    शहीद

    शहीद भगत सिंह से प्रभावित मनोज ने 1965 में आई फिल्म शहीद में उनका किरदार निभाया था। शहीद उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में मानी जाती है। इसे हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

    Photo - Films History pics 

    उपकार

    1967 में आई फिल्म ‘उपकार’ का उन्होंने निर्देशन किया। मुख्य भूमिका भी निभायी। ‘उपकार’ खूब सराही गई और उसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कथा और सर्वश्रेष्ठ संवाद श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। उपकार के सुपरहिट होने के बाद उनका नाम ही भारत कुमार पड़ गया। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम भी भारत था।

    • ‘उपकार’ देश की ऐसी पहली फिल्म थी, जो जय जवान-जय किसान की विचारधारा पर आधारित थी और किसानों की समस्या के साथ फौजियों के योगदान को भी दिखाया था।

    पूरब और पश्चिम

    1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के निर्माता भी वह खुद ही थे। देशभक्ति से भरी ‘पूरब और पश्चिम’ विदेशों में बसे भारतीयों पर आधारित थी। यह वह दौर था, जब लंबे समय तक अंग्रेजों की गुलामी झेलने के बाद मुक्त हुआ भारत देशभक्ति से भरपूर फिल्में पसंद करने लगा था।

    खबरें और भी

    Photo- Films History Pics 

    रोटी कपड़ा और मकान

    मनोज कुमार की हिट फिल्मों में से एक रोटी कपड़ा और मकान भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को दिखाती है। यह फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने आम आदमी की जिंदगी में जरूरी रोटी कपड़ा और मकान के मुद्दे को बेहद ही गंभीरता से दिखाया है।

    क्रांति

    1981 में रिलीज हुई मनोज कुमार की फिल्म क्रांति देशभक्ति की अलख जगाने के लिए एक शानदार फिल्म है। इस पीरियड फिल्म में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार को दिखाया। फिल्म में दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर ने अहम किरदार निभाये थे। यह फिल्म अपने संगीत और जहाज में युद्ध के दृश्यों के लिए भी जानी जाती है।