Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़े पर्दे पर देशभक्ति की मिसाल थे मनोज कुमार, इन 10 फिल्मों से लोगों में जगाया देश प्रेम

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 02:55 PM (IST)

    मनोज कुमार (Manoj Kumar) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके लिए इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं ...और पढ़ें

    मनोज कुमार की देशभक्ति की फिल्में (Photo Credit- Instagram)
    मनोज कुमार की देशभक्ति की फिल्में (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का हुआ निधन
    2. मनोज कुमार की देशभक्ति की फिल्में
    3. देश प्रेम की फिल्मों में कोई नहीं कर सकता बराबरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह हिंदी सिनेमा के लिए दुखद साबित हुई। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर से बॉलीवुड के गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। सिनेमा जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देशभक्ति की फिल्म बनाने में उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है। 

    मनोज कुमार लंबे समय से बीमार थे और अब दुनिया को अलविदा कह जा चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्मों का जिक्र सिनेमा लवर्स के बीच हमेशा होगा। आइए उनकी 10 बेहतरीन देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली मूवीज का नाम जानते हैं।

    शहीद (1965)

    मनोज कुमार (Manoj Kumar) की देशभक्ति की फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहले साल 1965 की फिल्म शहीद का नाम शामिल किया जाता है। इसमें उन्होंने देश के क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया। इस फिल्म को देखने के बाद देश के लोगों में आज भी देश प्रेम की लहर दौड़ पड़ती है। इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन बॉयोपिक माना जाता है।

    ये भी पढ़ें- कब होगा Manoj Kumar का अंतिम संस्कार? बेटे कुणाल ने स्टेटमेंट जारी कर शेयर की जानकारी

    Photo Credit- IMDB

    उपकार (1967) 

    देश को जय जवान और जय किसान का नारा देने वाले प्रधानमंंत्री लाल बहादुर शास्त्री के लिए सभी के दिलों में प्रेम की भावना आज भी है। उपकार फिल्म के बाद मनोज कुमार को भारत कुमार के रूप में पहचान मिली। इसमें उन्होंने निर्देशन और अभिनय दोनों में अहम भूमिका निभाई। खास बात है कि इन दोनों ही जिम्मेदारी को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए उनके काम की सराहना की गई। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Jagran

    पूरब और पश्चिम (1970)

    देशभक्ति की फिल्मों का जिक्र होगा, तो पूरब और पश्चिम का नाम जरूर लिया जाएगा। इसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति और पश्चिम की परंपराओं के बीच का अंतर समझाने की शानदार कोशिश की। इस मूवी के सॉन्ग 'है प्रीत जहां की रीत सदा' ने लोगों का दिल जीतने का काम किया। इस सॉन्ग की गूंज आज भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम मे सुनने को मिलती है।

    रोटी, कपड़ा और मकान (1974)

    देश में बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार का मुद्दा दिखाने वाली फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' समाज का आईना है। इस फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें अमिताभ बच्चन और शशि कपूर जैसे सितारों ने तारीफ के काबिल काम किया था। इस मूवी को हिंदी सिनेमा की प्रभावशाली फिल्म की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है।

    क्रांति (1981)

    इस फिल्म के नाम से ही साफ हो जाता है कि यह देशभक्ति की कहानी को दर्शाती है। बता दें कि क्रांति फिल्म 1980 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसमें स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को बड़े पर्दे पर शानदार ढंग से परोसा गया था। इस फिल्म में दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज कुमार ने तारीफ के लायक अभिनय किया था। उस दौर की फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों ने तो इसे गलती से भी मिस नहीं किया होगा।

    Photo Credit- IMDB

    शोर (1972)

    पिता और बेटे के रिश्ते की कहानी दर्शाने वाली शोर फिल्म साल 1972 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'एक प्यार का नगमा' आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। पुराने गाने सुनने के शौकीन अक्सर इसे गुनगाने नजर आते हैं। यह फिल्म देशभक्ति से अलग थी, लेकिन इसकी भावनात्मक कहानी ने इसे खास बना दिया था।

    हिमालय की गोद में (1965) 

    गांव का जिक्र होता है, तो याद आ जाता है कि देश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा आज भी ग्रामीण इलाके में बसता है। मनोज कुमार की फिल्म 'हिमालय की गोद में' एक डॉक्टर की कहानी को दिखाया गया है। गांव में बिना किसी लाभ के सेवा देने की कहानी पर आधारित यह फिल्म प्रेम और त्याग का बेजोड़ मिश्रण है। इस फिल्म को बेस्ट मूवी का अवॉर्ड भी मिला था।

    वो कौन थी (1964)

    मनोज कुमार की रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म 'वो कौन थी' का नाम भी उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस मूवी का सॉन्ग 'लग जा गले' सुपरहिट साबित हुआ था। बता दें कि इसे बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर फिल्म के तौर पर पहचान मिली।

    आदमी (1968) 

    प्यार और बलिदान की कहानी को दिखाने वाली आदमी फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई। इसमें दिलीप कुमार, मनोज कुमार और वहीदा रहमान नजर आए। इस मूवी में प्रेम, दोस्ती और त्याग की भावना को शानदार ढंग से दिखाया गया। मनोज कुमार के अभिनय ने इस फिल्म को और ज्यादा खास बनाने का काम किया।

    ये भी पढ़ें- Akshay Kumar से लेकर हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता Manoj Kumar को किया याद, अजय देवगन ने बताया 'परिवार'