यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar की Sky Force पर रिलीज से पहले कॉन्ट्रोवर्सी, 'आदिपुरुष' के राइटर ने मेकर्स को दी लीगल एक्शन की धमकी
Akshay Kumar की Sky Force गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में कई नए कलाकार नजर आए थे। इसके बाद मेकर्स ने मूवी के नए गाने क ...और पढ़ें

HighLights
- स्काई फोर्स में नजर आएंगे अक्षय कुमार
- हाल ही में दिखाई गई थी नए गाने की झलक
- रिलीज से पहले ही मिल गई लीगल एक्शन की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sky force Song Credit Controversy: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म से ऑडियंस काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। मगर उसके पहले इस पर विवादों के काले बादल छाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग राइटर ने फिल्म की टीम को गाने में क्रेडिट न देने पर नाराजगी जताई है। यही नहीं उन्होंने मेकर्स को लीगल एक्शन लेने तक की धमकी दे दी है।
गाने की रिलीज से पहले ही मच गया बवाल
दरअसल हाल ही में स्काई फोर्स ( Sky Force) के पहले गाने की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। इसके बाद जिन्होंने इस गाने को लिखा वो मेकर्स पर बिफर पड़े क्योंकि उन्होंने गीतकार को उनके काम का क्रेडिट नहीं दिया था।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
बीती रात मंगलवार को फिल्म के पहले गाने 'माय' का टीजर सामने आया। जिसमें गाने का क्रेडिट बी प्राक( B Praak) और तनिष्क बागची को दिया गया था। लेकिन गीतकार मनोज मुंतशिर इस बात से नाराज हो गए कि गाने में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। यहीं से सारा विवाद शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें- Sky Force Trailer Out: 'हिंदुस्तान तेरा बाप', Akshay Kumar ने भरा देशभक्ति का जुनून, स्काई फोर्स का ट्रेलर आउट
View this post on Instagram
क्या बोले मनोज मुंतशिर?
मनोज मुंतशिर ने गाने से जुड़े ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'यह गाना न केवल गाया और लिखा गया है, बल्कि इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने लिखा भी है जिसने इसके लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया है। शुरुआती क्रेडिट से लेखकों का नाम हटाना निर्माताओं द्वारा कलाकार और इस इंडस्ट्री के प्रति अनादर की तरह है। अगर इसे तुरंत ठीक नहीं किया गया, जिसमें कल रिलीज होने वाला मुख्य गाना भी है, तो मैं गाने से अपना नाम वापस ले लूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि मेरी आवाज देश के कानून तक जाए।'
खबरें और भी
Photo Credit- X
कब रिलीज होगी 'स्काई फोर्स'?
निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स को लेकर ऑडियंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। स्काई फोर्स को दिनेश विजान, अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।
View this post on Instagram
मूवी 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। यह भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी सामने लाएगी। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए हमले को दिखाया गया है।