Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तुम्हारी तो आमदनी भी कम...' Anurag Kashyap के बयान पर बौखलाए Manoj Muntashir, खुलेआम दे डाला ये चैलेंज

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 01:58 PM (GMT+05:30)

    फुले मूवी पर बयान देकर अभिनेता-डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बुरा फंस गए हैं। ऊपर से उन्होंने एक यूजर को ऐसा जवाब दे दिया है जिससे विवाद और ...और पढ़ें

    मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को मारा ताना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को मारा ताना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण पर किया था विवादित कमेंट
    2. अनुराग कश्यप के बयान पर मनोज मुंतशिर का जवाब
    3. अनुराग कश्यप के लिए मनोज ने कर दिया ये पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anurag Kashyap Controversy: अनुराग कश्यप इस वक्त अपने बयान के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने ब्राह्मण को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया था, जिसके चलते अब चारों ओर उनकी आलोचना हो रही है। स्क्रीन राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने भी अनुराग कश्यप की क्लास लगाई है। 

    हाल ही में, अनुराग कश्यप ने फिल्म फुले (Phule) की आलोचना करने वालों के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने कहा था कि ब्राह्मण आपका बाप है जिसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था कि ब्राह्मण पर मैं मुतूंगा... कोई समस्या। अब इस एक कमेंट के लिए वह बुरी तरह फंस गए हैं।

    मनोज ने अनुराग को लगाई लताड़

    सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहे हैं। आदिपुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने भी एक पोस्ट के जरिए अनुराग को बुरी तरह सुनाया है। यहां तक कि उन्हें खुली चुनौती तक दे दी है। मनोज ने उन्हें कहा, "आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी। इसलिए दोनों पर कंट्रोल करो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की इंच भर लेगेसी को दूषित कर पाओ। फिर भी तुमने यह इच्छा जाहिर कर ही दी है तो मैं कुछ तस्वीरें तुम्हारे घर भेजना चाहता हूं।"

    यह भी पढ़ें- 'मुझे गाली देना है दो...' Anurag Kashyap ने तंज के साथ मांगी माफी, ब्राह्मणों के लिए दिया था विवादित बयान

    View this post on Instagram

    A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir)

    मनोज मुंतशिर ने दी खुली चुनौती

    इसके बाद मनोज मुंतशिर ने आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर आजाद प्रसाद, पेशवा बाजीराव बलाल, भगवान परशुराम, आदिगुरु शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल विहारी बाजपेयी, तात्या तोपे, राज गुरु,रामधारी सिंह दिनकर 21 महान लोगों का नाम लिया जो ब्राह्मण समुदाय के थे। इसके बाद मनोज ने कहा, "तुम्हारे जैसे हजार नफरती शुरू होकर खत्म हो जाएंगे, ब्राह्मणों की गौरवशाली परंपरा कभी खत्म नहीं होगी। मैं एक ब्राह्मण तुम्हें खुला चैलेंज देता हूं, इस वीडियो के नीचे कमेंट करके 21 नाम में से किसी एक का नाम लो और मैं तुम्हें फोटो भी भेजूंगा।" आखिर में मनोज ने कहा, "अपनी औकात में रहो।"

    यह भी पढ़ें- आदिपुरुष के लिए हुई आलोचना पर रो पड़े थे Manoj Muntashir, बोले - 'कुछ भी परमानेंट नहीं है'

    खबरें और भी