Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Pahwa ने आर्यन खान को बताया शाह रुख खान की तरह वर्कहॉलिक, बोले - मेरे लिए मन्नत से बनकर आता था खाना

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:19 PM (GMT+05:30)

    मनोज पहवा ने शाह रुख खान और आर्यन खान दोनों के साथ काम किया है। हाल ही में एक्टर ने पिता-पुत्र की समानता को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। एक्टर ने कहा ...और पढ़ें

    मनोज पहवा, शाह रुख खान और आर्यन खान
    मनोज पहवा, शाह रुख खान और आर्यन खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनुभवी कलाकार मनोज पाहवा शाह रुख खान के साथ फिल्म जोश में काम कर चुके हैं। एक्टर आर्यन खान की अपकमिंग वेब सीरीज में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में मनोज ने हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया जिसमें वो अपनी वाइफ सीमा के साथ आए थे। इस दौरान एक्टर ने आर्यन और शाह रुख खान के साथ काम करने को लेकर कई बाते बोलीं।

    आर्यन खान की तारीफ करते हुए मनोज ने उन्हें एक बहुत ही मेहनती इंसान बताया। मनोज ने कहा कि वह एक यंग और बहुत ही एनर्जेटिक इंसान है। इस सीरीज को फिल्माने की प्रक्रिया बहुत लंबी थी लेकिन यह निश्चित तौर पर एक मजेदार अनुभव रहा।

    बेटे में हैं बाप जैसे गुण

    वहीं शाहरुख और आर्यन खान के बीच समानता पर बात करते हुए एक्टर ने कहा,"शाह रुख खान के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि चाहे आप उनके सेट पर हों या आप उनके सामने हों, वह आपको इतना सम्मान और प्यार देते हैं कि आपको ऐसा लगता है जैसे आप उन्हें लंबे समय से जानते हैं। अगर आप उनके ऑफिस जाएंगे और आप एक सीनियर इंसान हैं तो वो आपको आपकी कार तक छोड़ने के लिए नीचे आते हैं और आपके साथ बहुत सम्मानपूर्वक व्यवहार करेंगे। ठीक यही गुण उनके बेटे आर्यन खान में भी झलकते हैं। वह सबका बहुत ख्याल रखता है जो कि बहुत अच्छी आदत है।”

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने किया खुलासा, जन्म के समय एक्टर Jackie Chan की तरह लगते थे बेटे आर्यन

    शाह रुख खान जरूरत पड़ने पर 18 से 20 घंटे भी काम करते हैं। वह एक वर्कहॉलिक इंसान हैं। आर्यन खान में भी यही गुण हैं। काम के आगे वो सबकुछ भूल जाते हैं।

    शाह रुख के घर से आता था खाना

    मनोज ने बताया कि उन्होंने ने शाह रुख खान के घर का खाना भी खाया है। आर्यन के लिए मन्नत से खाना आता था। इस पर मनोज से भी उस खाने को खाने की इच्छा जाहिर की। आर्यन खान ने बड़ी ही सादगी के साथ वो खाना उनके साथ शेयर किया। तब से रोज उनके लिए भी शाह रुख खान के घर से खाना आने लगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अबराम खान का हॉलीवुड डेब्यू, नन्हे 'मुफासा' के लिए शाह रुख के बेटे की आवाज सुन बोले फैंस- ये है असली किंग