यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manoj Tiwari की बहन का निधन, सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए दी जानकारी
Manoj Tiwari Sister Died अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने ट्विट्टर पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। उन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Tiwari Sister Died: अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बहन माया का बनारस में निधन हो गया है। मनोज तिवारी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के साथ दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन की एक फोटो भी शेयर की है। मनोज तिवारी की पोस्ट वायरल हो गई है और कई लोग उन्हें सांत्वना दे रहे है। वहीं कई लोगों ने दुख भी जताया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'दुःख के साथ सूचित करना है कि मेरी बड़ी बहन माया दीदी नहीं रही.. उसने आज वाराणसी में अंतिम साँस ले लिया.. ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें..'
मनोज तिवारी से अभिनेताओं और नेताओं ने दुख प्रकट किया है
मनोज तिवारी की पोस्ट पर कई अभिनेताओं और नेताओं ने दुख प्रकट किया है। इनमें तेजिंदर पाल बग्गा, शलभ मणि त्रिपाठी, शाहनवाज हुसैन, आशीष सूद और नवीन कुमार जिंदल शामिल है। मनोज तिवारी की बहन के निधन से उनका पूरा परिवार दुखी और सदमे में है। सभी मनोज तिवारी की दिवंगत बहन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।
यह भी पढ़ें: Phone Bhoot song Kinna Sona: कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मस्ती, देखें वायरल वीडियो
मनोज तिवारी भोजपुरी कलाकार है
मनोज तिवारी भोजपुरी कलाकार है।वहीं उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। उनके गाये गाने काफी वायरल होते है। मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी है। वह सोशल इश्यूज पर अपनी राय भी रखते है।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने कहा- ब्रैड पिट करते हैं डायरेक्ट मैसेज, ट्रोल्स ने पूछा- फिर सुकेश चंद्रशेखर के साथ क्या...
मनोज तिवारी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है
मनोज तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है। मनोज तिवारी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। वह जल्द कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। वह कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर चुके है। मनोज तिवारी ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है।