Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Tiwari Daughter: नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए मनोज तिवारी, शेयर की बिटिया की पहली झलक

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 01:09 PM (IST)

    Manoj Tiwari Welcomes New Born Daughter At Home 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। हाल ही में उनके घर एक बार फिर नन्ही परी का जन्म ...और पढ़ें

    Manoj Tiwari welcomes new Born Daughter at home
    Manoj Tiwari welcomes new Born Daughter at home

    नई दिल्ली, जेएनएन।Manoj Tiwari Welcomes New Born Daughter At Home: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बेटी के पिता बने हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी एंजल की पहली झलक भी शेयर की है।

    अस्पताल से घर आई नन्ही परी

    मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरे जोर शोर के साथ फूल माला के बीच मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं। गाड़ी से उतरते ही वो बड़ी बेटी से कहते हैं कि 'छोटा बाबू' आ गया। भगवा रंग की शॉल ओढे मनोज तिवारी बड़ी खुशी से तीसरी बेटी को घर के अंदर लेकर आते हैं और सीधे मंदिर में लेकर जाते हैं। बच्चे के लिए पहले से ही रूम पूरी तरह से सज चुका है और आरती उतार कर बच्ची का स्वागत किया जाता है।

    तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी

    वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा- बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी..। अपनी नन्ही से बेटी को उसकी बड़ी बहन की गोदी में भी रखा जाता है। फैंस बेटी की पहली झलक देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लग गया है। लोग बच्ची की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

    बेटी की दिखाई पहली झलक

    बता दें कि सोमवार को ही मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर तीसरी बच्ची का जन्म हुआ है। उन्होंने लिखा -बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी

    खबरें और भी

    साल 2020 में की थी सुरभी से शादी

    सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तलाक हो गया। रानी और मनोज तिवारी की एक बेटी है रीति तिवारी। साल 2020 अप्रैल में लॉक डाउन के दौरान मनोज तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने सुरभि संग शादी कर ली है और उसी साल दिसंबर में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

    ये भी पढ़ें

    Manoj Tiwari: मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता, पत्नी संग शेयर की पहली तस्वीर

    Pathan Controversy: बेशर्म रंग विवाद के बीच बेफ्रिक नजर आईं दीपिका पादुकोण, शॉक्ड कर गया एक्ट्रेस का रिएक्शन