यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Trisha Krishnan पर विवादित बेडरूम कमेंट करने पर कोर्ट से Mansoor Ali को फटकार, कहा- 'मानहानि केस होना चाहिए'
मंसूर अली खान अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले मंसूर ने तृषा समेत चिरंजीवी और खुशबू सुंदर के खिलाफ केस ...और पढ़ें

HighLights
- मंसूर अली खान को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
- तृषा कृष्णन पर मंसूर ने दिया था अपमानजनक बयान
- हाई कोर्ट ने तृषा को मंसूर पर मानहानि का केस करने की दी नसीहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mansoor Ali Khan-Trisha Krishnan Controversy: साउथ के जाने-माने अभिनेता मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) ने कुछ समय पहले लियो स्टार तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर अपमानजनक बयान देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था कि फिल्म लियो (Leo) में उनका तृषा के साथ एक भी बेडरूम सीन नहीं था। तृषा समेत कई सेलेब्स ने मंसूर के इस बयान का विरोध किया था। बाद में अभिनेता ने इन सितारों के खिलाफ मानहानि का केस किया था।
मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर से 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग की थी और आरोप लगाया था कि तीनों ने बिना स्टेटमेंट की पुष्टि किए उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक बयान दिए हैं। मगर मंसूर का ये दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया। मद्रास हाई कोर्ट ने उल्टा मंसूर को ही फटकार लगा दी।
यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan ने मंसूर अली खान के माफी पर दिया रिएक्शन, बोलीं- 'गलती करना इंसान का स्वभाव है'
मंसूर अली खान को कोर्ट से पड़ी डांट
सोमवार को हुई सुनवाई में मद्रास हाई कोर्ट के जज एन सतीश कुमार ने हैरानगी जताई कि अपमानजनक बयान पर तृषा कृष्णन की बजाय मंसूर अली खान ने केस दर्ज करवाया। जज ने मंसूर को फटकार लगाते हुए कहा-
क्या उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए ही बिना शर्त माफी मांगी थी? वास्तव में, तृषा को इस नुकसान के लिए केस करना चाहिए था। उन्होंने इसे किस आधार पर आगे बढ़ाया है?
कोर्ट ने इस मुद्दे पर तृषा कृष्णन, चिरंजीवी और खुशबू से अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। साथ ही मंसूर से कहा है कि उन्हें पब्लिक में बोली गई चीजों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।
खबरें और भी
माफी मांगने के बाद बदले थे मंसूर अली खान के सुर
मंसूर अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछली फिल्मों में कई अभिनेत्रियों के साथ उनके बेडरूम सीन होते थे। उन्हें लगा कि तृषा के साथ भी उनका एक न एक सीन होगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। उनका ये भी कहना था कि कश्मीर में हुई शूटिंग के दौरान वह तृषा से मिल भी नहीं पाए थे।
मंसूर के इस बयान से तृषा काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने खूब फटकार लगाई थी। बाद में मंसूर ने सोशल मीडिय पर माफी भी मांगी, लेकिन फिर अपनी बात से पलट गए थे।
यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan पर बेडरुम वाले बयान को लेकर मंसूर अली खान के ऊपर पुलिस का शिकंजा, Leo एक्टर के खिलाफ केस दर्ज