Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes Red Carpet में Manushi Chhillar ने पहना था हाथ से बुना गाउन, बनने में लगे थे इतने दिन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 18 May 2023 05:00 PM (IST)

    Cannes Film Festival 2023 इस साल रेड कारपेट पर सारा अली खान और मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया है। मानुषी छिल्लर ने कांस के लिए व्हाइट गाउन चुना था। अब ए ...और पढ़ें

    Manushi Chhillar Photo Credit Instagram, Cannes 2023
    Manushi Chhillar Photo Credit Instagram, Cannes 2023

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Cannes Film Festival 2023: सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल 76वें कान फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। 16 मई से लेकर 27 मई तक चलने वाला।

    बॉलीवुड से इस साल रेड कारपेट पर सारा अली खान और मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया है। मानुषी छिल्लर ने कांस के लिए व्हाइट गाउन चुना था। इस ड्रेस में वह परी से कम नहीं लग रही थीं। अब एक्ट्रेस के इस ड्रेस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

    मानुषी छिल्लर का व्हाइट गाउन लुक

    कांस डेब्यू के लिए मानुषी छिल्लर 'Fovari' ब्रांड के व्हाइट गाउन में नजर आई थी।  व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन डायमंड का नेकपीस भी पहना और मिनिमल मेकअप में नजर आईं। रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। अब सोशल मीडिया पर इस ब्रांड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्होंने बताया है कि ड्रेस को कैसे तैयार किया गया और इसमे किन किन चीजों का इस्तेमाल हुआ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

    मानुषी के गाउन तैयार करने में लगे 800 घंटे

    मानुषी के कांस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था। इसे हाथ से पूरी तरह से प्लीटेड किया गया था। इस ड्रेस को बहुत नाजुकता के साथ तैयार किया गया था जिसमे बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by FOVARI (@fovariofficial)

    मानुषी का दूसरा लुक

    व्हाइट गाउन के बाद एक्ट्रेस का कान फिल्स फेस्टिवल से दूसरा लुक भी सामने आ चुका है। अपने इस लेटेस्ट ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन लुक में मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने सैयद कोबेसी का ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मानुषी छिल्लर ने ओबरी की खूबसूरत ज्वेलरी, सिल्वर कलर के जूते, फेस पर सटल मेकअप और बालों को ओपन किया हुआ है।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी छिल्लर जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान' फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास वरुण तेज संग 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' भी है। बता दें, एक्ट्रेस ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू किया था।