विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई की फिल्‍म एक्‍ट्रेस के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप!

By Sachin kEdited By:
Updated: Wed, 15 Jul 2015 11:44 AM (IST)

मराठी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाली एक अभिनेत्री से पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में फिल्म निर्माता गोविंद चितलांगे को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर हैं।

News Article Hero Image

औरंगाबाद। मराठी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाली एक अभिनेत्री से पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस संबंध में फिल्म निर्माता गोविंद चितलांगे को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर हैं।

औरंगाबाद अपराध शाखा (ग्रामीण) के इंस्पेक्टर कंचन कुमार छाते ने बताया कि मुंबई निवासी अभिनेत्री यहां के अंबड़ गांव में दो महीने से मराठी फिल्म 'लाहनपन' की शूटिंग कर रही थी। रविवार को वह फिल्म निर्माता से अपना पारिश्रमिक लेने आई थी, तभी यह घटना हुई।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें