विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 नहीं, मराठी फिल्म ‘Gondhal’ पहुंची ऑस्कर 2027; भारत की बनी ऑफिशियल एंट्री

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:33 PM (IST)

ऑस्कर 2027 में भारत की तरफ से मराठी फिल्म गोंधळ को एंट्री मिली है। इस फिल्म ने धुरंधर 2 सहित 31 फिल्मों को पछाड़ते हुए सफलता का परचम लहराया है।

मराठी फिल्म गोंधळ को ऑस्कर 2027 में मिली एंट्री/ फोटो-इंस्टाग्राम

मराठी फिल्म गोंधळ को ऑस्कर 2027 में मिली एंट्री/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. भारत की तरफ से ऑस्कर में पहुंची मराठी फिल्म गोंधळ 

  2. थ्रिलर के साथ-साथ महाराष्ट्र की लोक-परंपरा की फिल्म में झलक

  3. बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ लहराया परचम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर 2027 में इस बार मराठी फिल्म का जलवा देखने को मिला। भारत की तरफ से गोंधळ को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर (Oscar 2027) में एंट्री मिली है, जिसकी आधिकारिक जानकारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI)की तरफ से शुक्रवार को शेयर की। ऑस्कर में शामिल होने की इस रेस में गोंधळ के अलावा नागा फिल्म 'अंग' और तमिल फिल्म डोरोथी जैसी फिल्में भी थी।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में किया गया शामिल

संतोष दवाखर के निर्देशन में बनी फिल्म गोंधळ को 99वें एकडेमी अवॉर्ड्स समारोह में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर' कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब रीजनल सिनेमा की इस फिल्म को इतना बड़ा मंच मिला है। इससे पहले गोंधळ के मेकर्स ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड भी जीता था।

Screenshot 2026-09-18 182548

ऑस्कर के लिए सबमिट हुई थीं कुल 33 फिल्में

ऑस्कर 2027 के लिए जूरी की तरफ से कुल 33 फिल्में सबमिट की गई थीं, जिसमें 14 हिंदी भाषा की थी, चार मराठी-तेलुगु और गुजराती भाषा में बनी मूवीज थी। इसके अलावा मलयालम, कोंणयांक और नेपाली की एक-एक फिल्म ऑस्कर 2027 के लिए सबमिट की गई थी। इन सभी फिल्मों में एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी। हालांकि, इन सभी को पछाड़ते हुए मराठी फिल्म गोंधळ ने ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है।

इस फिल्म से पहले बीते साल कोविड के समय में बुरे हालातों को दिखाती नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड' भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुनी गई थी। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

क्या है गोंधळ की कहानी?

महाराष्ट्र के पारंपरिक गोंधळ रस्म और लोक कला के बैकड्रॉप पर आधारित फिल्म की कहानी सुमन नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक शादीशुदा महिला है। हालांकि, उसकी जिंदगी में तब तूफान आता है, जब रिश्ते, इच्छाएं और धोखे उसकी उलझनों को बढ़ाते हैं। जिंदगी के आम रिश्ते किस तरह से सुमन को मुश्किल में डालते हैं और उससे बाहर आने के लिए वह क्या कोशिश करती है? कैसे उसकी नॉर्मल जिंदगी थ्रिलर में बदल जाती है कहानी इसी बारे में है। फिल्म में संतोष दवाखर ने प्यार,डिजायर और धोखे की कहानी के साथ-साथ महाराष्ट्र की लोक परंपराओं को भी बड़ी ही खूबसूरती से फिल्म में उतारा है।

मूवी में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निशाद बोहिर, अनुज प्रभु जैसै सितारों ने काम किया। इससे पहले बेंगलुरु के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और पुणे के फिल्म फेस्टिवल में भी यह मूवी दिखाई गई। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Daayraa X Review: करीना कपूर की दायरा देखने सुबह-सुबह पहुंचीं महिलाएं, पुलिस ऑफिसर बन जीत पाईं दर्शकों का दिल?

यह भी पढ़ें- Dupahia Season 2 OTT: 'धड़कपुर' में आया भोजपुरी स्टार, 25 साल बाद हुआ गांव में अपराध; दुपहिया 2 की रिलीज डेट आउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।