यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
March 2025 Release: ‘छावा’ के साम्राज्य पर मंडराएगा खतरा! मार्च में रिलीज होने वाली ये तीन फिल्में देंगी टक्कर
सिनेमा लवर्स नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छावा (Chhaava Movie) की धूम देखने को मिल रही है। इस महीने रिलीज होने वाल ...और पढ़ें

HighLights
- छावा फिल्म का टूट सकता है रिकॉर्ड
- मार्च में रिलीज होगी दो बड़ी फिल्में
- बॉक्स ऑफिस पर बन सकता है नया रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा (Chhaava) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई भी अच्छी हो रही है। विक्की कौशल ने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। अभिनेता ने इस भूमिका को बड़े पर्दे पर शानदार ढंग से अदा किया है। यही कारण है कि फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ ऊपर की ओर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मार्च का महीना शुरू हो गया है और अब कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होंगी।
छावा का क्या कम होगा क्रेज?
अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर 100 दिनों से ज्यादा समय तक दिखाया गया था। 14 फरवरी को रिलीज होते ही छावा फिल्म ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सवाल खड़ा होता है कि सिनेमाघरों में इसका क्रेज कितने दिनों तक जारी रहेगा। दरअसल, ऐसा अंदाजा अपकमिंग मूवी की लिस्ट को देखकर लगाया जा रहा है। सिनेमा लवर्स के लिए आने वाला महीना थोड़ा स्पेशल साबित होगा। माना जा रहा है कि दो बड़े स्टार्स की फिल्में छावा की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
द डिप्लोमैट इस दिन होगी रिलीज
सिनेमा जगत के उम्दा अभिनेता जॉन अब्राहम भी मार्च में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म लेकर आ रहे हैं। इन दिनों एक्टर द डिप्लोमैट (The Diplomat) का प्रमोशन करने में बिजी हैं। मेकर्स पहले इस मूवी को 7 मार्च को रिलीज करने वाले थे। हालांकि, इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और अब यह सिनेमाघरों में 14 मार्च को दस्तक देगी।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- The Diplomat New Release Date: 7 मार्च नहीं, इस दिन रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट', नोट कर लें तारीख
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह भारत के मशहूर डिप्लोमैट जेपी सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश की। दरअसल, उस लड़की को इच्छा के खिलाफ पाकिस्तान में शादी के बाद लाया जाता है। जहां से निकलने के लिए वह लड़की अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ती। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खातिब भी लीड रोल में हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है।
खबरें और भी
सलमान खान की फिल्म होगी रिलीज
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों एक्टर की अपकमिंग मूवी सिकंदर (Sikandar) का जिक्र चल रहा है। सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है।
.jpg)
Photo Credit- X
मेकर्स ने रिलीज डेट पर थोड़ा सस्पेंस जरूर बनाया हुआ है, लेकिन इस बात का एलान कर दिया गया है कि मूवी को ईद 2025 पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि यह मूवी मार्च महीने में पड़ने वाली ईद पर रिलीज होगी। इस मूवी के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है, क्योंकि इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इससे दर्शकों के बीच फिल्म के क्रेज का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अगर इन दोनों फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया, तो शायद छावा के कलेक्शन के कुछ रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
सुनील शेट्टी की केसरी वीर होगी रिलीज
मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ का नाम भी शामिल है। इसमें सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स नजर आएंगे। दरअसल, यह एक बायोपिक है। इसके कुछ सीन्स ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। सिनेमाघरों में यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 14 मार्च को दस्तक देगी। संभावना है कि इस मूवी को भी छावा की तरह दर्शकों का प्यार मिलेगा।